Nora Fatehi की मुश्किलें बढ़ीं; 'सरके चुनर तेरी' गाने पर NCW सख्त, 27 अप्रैल को खुद पेश होने का आखिरी मौका

नोरा फतेही को NCW ने 27 अप्रैल को पेश होने का आखिरी मौका दिया है। विवादित गाने पर सुनवाई जारी है।
Nora Fatehi News
Published on
Updated on

Nora Fatehi Sanjay Dutt Controversy News: कनाडा मूल की बॉलीवुड डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल के गाने सरके चुनर तेरी पर विवाद और बवाल अभी शांत नहीं हुआ है।राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही को एक आखिरी मौका दिया है कि वह आयोग के सामने पेश हों और अपनी बात रखें।इसके लिए आयोग ने 27 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की है।

आयोग कहीं ना कहीं नोरा से नाराज है, क्योंकि सोमवार 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में वह खुद पेश नहीं हुईं, बल्कि अपने वकील के जरिए बात रखने की कोशिश की।लेकिन आयोग ने यह स्वीकार करने से इनकार कर दिया।मामले में एक्टर संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवादित गाने सरके चुनर तेरी के आपत्तिजनक बोल का स्वतः संज्ञान लिया था ।6 अप्रैल को इस पर सुनवाई थी।

इस दौरान नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वकील एनसीडब्लू के सामने पेश हुए, लेकिन आयोग ने वकील के जरिए प्रतिनिधित्व स्वीकार करने से इनकार कर दिया और निर्देश दिया कि एक्ट्रेस को खुद मौजूद रहना होगा। अगली सुनवाई में खुद पेश नहीं हुईं तो एक्शनमहिला आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया, नोरा फतेही को 27 अप्रैल को आयोग के सामने खुद पेश होने का आखिरी मौका दिया गया है सोमवार को सुनवाई की अध्यक्षता एनसीडब्लू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की।

समझा जाता है कि यदि एक्ट्रेस अगली सुनवाई में भी पेश नहीं होती हैं तो उन पर एक्शन लिया जा सकता है। महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं एनसीडब्लू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गाने के बोलों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं। उन्होंने उन दलीलों को भी खारिज कर दिया कि जिन लोगों को समन भेजा गया है उन्हें गीत के बोल और उसके अर्थ की जानकारी नहीं थी।

विजया रहाटकर ने नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहा, क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता संजय दत्त को भी समन जारी आयोग ने एक्टर संजय दत्त को भी समन जारी किया है।उन्हें इस मामले में 8 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।गाने के रिलीज होने के तुरंत बाद ही अपने कथित अश्लील बोल के कारण विवादों में आ गया।सोशल मीडियो से लेकर तमाम मंचों पर इसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा।तब से इस गाने को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com