मुंबई मेट्रो लाइन 2A पर तकनीकी खराबी (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

30 मिनट तक रुकी रही मेट्रो, भारी बारिश के बीच दहशत में पैसेंजर, दहिसर-कांदरपाड़ा के बीच तकनीकी खराबी

Mumbai Metro Line 2A Technical Snag: मुंबई मेट्रो लाइन 2A पर तकनीकी खराबी के कारण दहिसर पूर्व और कांदरपाड़ा के बीच सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एकसर स्टेशन पर यात्रियों ने काटा बवाल। 

अनिल सिंह

Mumbai Rain Metro Line 2A: मुंबईकरों की लाइफलाइन बनती जा रही मेट्रो सेवा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महामुंबई मेट्रो लाइन 2A पर शनिवार (4 जुलाई 2026) को एक बड़ी तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दहिसर पूर्व और कांदरपाड़ा स्टेशन के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मेट्रो प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए ट्रेनों के रूट और संचालन के तरीके में अस्थायी बदलाव किया है। इस अचानक आई रुकावट के कारण दफ्तर और अन्य कामों के लिए निकले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए आधिकारिक तौर पर खेद व्यक्त किया है।

एकसर स्टेशन पर भड़के यात्री, आधे घंटे तक नहीं मिली कोई सूचना

इस तकनीकी खराबी के दौरान मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेष रूप से 'एक्सर' (Eksar) मेट्रो स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने मेट्रो प्रबंधन पर लापरवाही और खराब मिसमैनेजमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्टेशन पर फंसे एक यात्री ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी आने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सैकड़ों यात्रियों को बिना किसी पूर्व सूचना के लगभग 30 मिनट तक इंतजार कराया गया। यात्रियों का कहना है कि अगर ट्रेन को कुछ समय के लिए रोका गया था, तो लाउडस्पीकर या डिजिटल बोर्ड के जरिए इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी ताकि भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति न बनती।

रूट में हुए ये बदलाव

हादसे और तकनीकी खराबी के बीच यात्रियों को राहत देने और भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यातायात की व्यवस्था में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। वर्तमान में मेट्रो सेवाओं को निम्नलिखित तरीके से री-रूट करके चलाया जा रहा है।

अंधेरी पश्चिम से दहाणूकरवाड़ी, इस रूट पर मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से सामान्य हैं और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं। दहाणूकरवाड़ी से दहिसर पूर्व, इस प्रभावित पैच के बीच केवल एक ही ट्रैक (सिंगल लाइन) चालू रखा गया है, जिस पर दोनों दिशाओं (आने और जाने) की ट्रेनों को बारी-बारी से निकाला जा रहा है।

युद्धस्तर पर जारी है मरम्मत कार्य

मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी के बावजूद मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह से ठप नहीं किया गया है। ट्रेनों का नियमन कर सेवा को लगातार जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि सिंगल ट्रैक संचालन के कारण कुछ ट्रेनों के फेरों में हल्की देरी होना स्वाभाविक है।

अधिकारी ने कहा, "हमारी मुख्य तकनीकी टीम और इंजीनियर्स खराबी को जल्द से जल्द दूर करने और सामान्य सेवा बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। हम यात्रियों से सहयोग की अपील करते हैं।"

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में