मुंबई मेट्रो 9 फेज  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

प्री-कमीशनिंग परीक्षणों की शुरुआत! 3 मेट्रो लाइनों की कनेक्टिविटी, जानिए कब शुरू होगा मुंबई मेट्रो 9 का फेज-2

Mumbai Metro 9 Phase 2: मुंबई मेट्रो 9 फेज-2 की प्री-कमीशनिंग प्रक्रिया तेज हो गई है। 15 से 25 सितंबर तक सिग्नलिंग इंटीग्रेशन और ट्रेन ट्रायल होंगे। फेज-2 को दिसंबर 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Mumbai Metro Trial: मुंबई एवं उपनगरों की कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए एमएमआर में मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है। मुंबई को पड़ोसी शहर मीरा भायंदर से जोड़ने वाले मेट्रो 9 के दूसरे चरण का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यह रेड मेट्रो लाईन सीधे तौर पर मेट्रो लाइन 2A, लाइन 7 और लाइन 9 फेज-1 के साथ जुड़ेगी।

ट्रेन ट्रायल की प्रक्रिया

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने लाइन 9 फेज-2 के नए स्टेशनों को मौजूदा मेट्रो नेटवर्क के साथ जोड़ने के लिए सिग्नलिंग सिस्टम के इंटीग्रेशन, सॉफ्टवेयर माइग्रेशन और ट्रेन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की है। इन जरूरी प्री-कमीशनिंग परीक्षणों के लिए 15 सितंबर से 25 सितंबर तक विशेष मॉर्निंग ब्लॉक लिया जाएगा।

इसके चलते इस अवधि में मेट्रो लाइन 2A, लाइन 7 और लाइन 9 फेज-1 पर यात्री सेवाएं सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगी। MMMOCL के मुताबिक, यह बदलाव अस्थायी है और इसका उद्देश्य यात्री सेवाएं शुरू होने से पहले तकनीकी टीमों को सिग्नलिंग सॉफ्टवेयर के माइग्रेशन, परीक्षण और वैलिडेशन के लिए निर्बाध तथा सुरक्षित समय उपलब्ध कराना है।

मुंबई मेट्रो 9 फेज

3 नए स्टेशनों को नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी

लाइन 9 फेज-2 को मौजूदा परिचालित मेट्रो नेटवर्क के साथ एकीकृत किया जाना है। इसके तहत फेज-2 के नए स्टेशनों और मौजूदा लाइन 9 फेज-1, लाइन 2A तथा लाइन 7 के बीच सिग्नलिंग प्रणाली की अनुकूलता और संचालन क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नया सेक्शन मौजूदा नेटवर्क के साथ सुरक्षित और निर्बाध तरीके से काम करे। इसके लिए सिग्नलिंग सॉफ्टवेयर का नियंत्रित माइग्रेशन, सिस्टम टेस्टिंग और वैलिडेशन किया जाएगा।

चारकोप डिपो के OCC से सॉफ्टवेयर माइग्रेशन और परीक्षण

इंटीग्रेशन ट्रायल के दौरान चारकोप डिपो स्थित ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (OCC) के माध्यम से सिग्नलिंग सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव और परीक्षण किए जाएंगे। लाइन 2A, लाइन 7 और लाइन 9 फेज-1 पर नियमित यात्री सेवाएं चल रही हैं। इसलिए इस तरह के महत्वपूर्ण तकनीकी परीक्षण यात्री परिचालन के बीच करना संभव नहीं है। इसी वजह से निर्धारित सुरक्षा और परिचालन प्रोटोकॉल के तहत सुबह के समय विशेष नॉन-रेवेन्यू ब्लॉक लिया गया है।

मुंबई मेट्रो 9 फेज

15 से 25 सितंबर तक यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

इस विशेष ब्लॉक का सीधा असर मेट्रो यात्रियों के सुबह के सफर पर पड़ेगा। 15 सितंबर से 25 सितंबर तक लाइन 2A, लाइन 7 और लाइन 9 फेज-1 पर यात्री सेवाएं सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगी। सुबह के शुरुआती समय में नियमित सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

स्पीड ट्रायल की दिशा में बढ़ी तैयारी

लाइन 9 फेज-2 के स्पीड ट्रायल के लिए आवश्यक सिग्नलिंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध हो चुका है। इससे फेज-2 की टेस्टिंग और कमीशनिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। अब नए सेक्शन की सिग्नलिंग प्रणाली को मौजूदा परिचालित नेटवर्क के साथ जोड़कर उसकी कार्यक्षमता और सुरक्षा का परीक्षण किया जाना है। इंटीग्रेशन ट्रायल सफल रहने के बाद फेज-2 के आगे के परीक्षण और कमीशनिंग से जुड़े चरणों को गति मिलने की उम्मीद है।

दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

मेट्रो लाइन 9 के फेज-2 के तहत काशीगांव से मीरा भायंदर तक कॉरिडोर का विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार का उद्देश्य मुंबई के उत्तरी उपनगरों और मीरा-भायंदर क्षेत्र में मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। फेज-2 में साई बाबा नगर, मेदतिया नगर, शहीद भगत सिंह गार्डन (मैक्सस मॉल) और सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम जैसे नए स्टेशन शामिल हैं। लाइन 9 का पहला चरण दहिसर ईस्ट से काशीगांव तक अप्रैल 2026 से शुरु हो चुका है। दूसरे चरण को भी दिसंबर 2026 तक यात्रियों के लिए खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। फेज-2 के इंटीग्रेशन और प्री-कमीशनिंग ट्रायल पूरे होने के साथ मुंबई के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और अहम पड़ाव हासिल होगा।

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?