उद्धव ठाकरे (सोर्स: फाइल फोटो) 
मुंबई

मुंबई में बंगाल वाला खेला? मातोश्री की मीटिंग से 5 सांसद नदारद, उद्धव ने कहा- पक्का करें कि कहीं नहीं जा रहे

Shiv Sena UBT Missing MPs: मुंबई में सियासी सस्पेंस जारी है। उद्धव ठाकरे की बैठक से 5 सांसद नदारद। उद्धव ने दिया अल्टीमेटम कहा, वीडियो जारी कर पक्का करें कि आप कहीं नहीं जा रहे।

गोरक्ष पोफली

Matoshree Meeting Uddhav Thackeray 5 MP Absent: सियासी गलियारों में इस समय जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है। जो डर कभी बंगाल चुनाव के बाद ममता बनर्जी को सता रहा था, अब वही साया मुंबई के मातोश्री पर मंडराता दिख रहा है। शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे इस समय अपने ही सांसदों को लेकर खासे परेशान हैं। दरअसल, हाल ही में उद्धव ने पार्टी के सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी, जिसमें कुल 9 में से केवल 4 सांसद ही हाजिर हुए। 5 सांसदों की इस गैरमौजूदगी ने ऑपरेशन टाइगर और बंगाल जैसी टूट की चर्चाओं को हवा दे दी है।

गायब सांसदों को अल्टीमेटम: जहां हैं, वहीं से वीडियो जारी करें

मीटिंग से नदारद रहने वाले सांसदों में ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल अष्टिकर, संजय देशमुख और संजय जाधव के नाम शामिल हैं। हालांकि इन सांसदों ने अनुपस्थिति के पीछे निजी कारण बताए हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।

उन्होंने कड़े शब्दों में संदेश भेजकर कहा है, आप अभी जहां भी हैं, प्रेस के लिए एक औपचारिक बयान जारी करें और पुष्टि करें कि आप मजबूती से मेरे साथ हैं। उद्धव ठाकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी तरह के संदेह या अफवाह को बढ़ने नहीं देना चाहते, इसलिए अगले दो-तीन दिनों में सभी सांसदों को व्यक्तिगत रूप से 'मातोश्री' आकर मिलना होगा।

संजय राउत का पलटवार: हमारा बाघ अभी जिंदा है

एक तरफ जहां अटकलों का बाजार गर्म है, वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शिंदे गुट और बीजेपी हताशा में झूठी खबरें फैला रहे हैं। राउत ने फिल्मी अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा कि बाघ को पिंजरे में कैद करना मुमकिन नहीं है और अब शिवसेना 'ऑपरेशन वुल्फ' शुरू करने जा रही है। फिलहाल, महाराष्ट्र की राजनीति में यह 'चूहे-बिल्ली' का खेल किस मोड़ पर रुकेगा, यह आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह