योगेश कदम (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra: मुंबई-ठाणे-पालघर में घुसपैठ पर वार, वडाला में दो दिन का संयुक्त अभियान

Mumbai News: मुंबई, ठाणे और पालघर के मैंग्रोव इलाकों में अवैध बस्तियों में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सरकार संयुक्त अभियान चलाएगी। वडाला में दो दिन का ऑपरेशन तय है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, ठाणे और पालघर में मैंग्रोव क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाई गई बस्तियों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का फैसला किया है।

आज सोमवार और कल मंगलवार के लिए मैंग्रोव बडाला परिसर में गृह विभाग का एक जॉइंट ऑपरेशन प्लान किया गया है। संदिग्ध बस्तियों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह घोषणा रविवार को नागपुर विधान परिषद में गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने की। भाजपा सदस्य प्रसाद लाड ने मुंबई में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में सवाल पूछा था।

एकत्र की जाएगी अतिक्रमणों की सही जानकारी

इसके जवाब में गृह राज्यमंत्री कदम ने कहा कि वडाला क्षेत्र में अतिक्रमण, उसके पीछे की चेन और बांग्लादेशी घुसपैठियों के रहने की जगह को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का फैसला किया गया है। गूगल मैपिंग और गृह विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमण को रोका जाएगा, साल 2012 में स्थापित मैग्रोव विभाग में मुंबई, ठाणे और पालघर जिले आते हैं।

इस विभाग में 184 जवान काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक अतिक्रमण के मुद्दे पर गृह विभाग और संबंधित विभागों ने कोई संयुक्त कार्रवाई नहीं की है। अतिक्रमण कर बनाई गई बस्तियों को गैर-कानूनी तरीके से भारत आप लोगों को बेचने के गंभीर मामले सामने आए हैं। इसके लिए पूरे मैग्रोव क्षेत्र की गूगल मैपिंग करने का फैसला किया गया है।

अगले छह से आठ महीनों में साल 2012 से पहले से चल रहे अतिक्रमणों की सही जानकारी इकट्ठा की जाएगी। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि संदिग्ध बस्तियों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा। यदि बांग्लादेशी नागरिक गैर-कानूनी तरीके से रहते हुए पाए जाते है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंबई, ठाणे और पालघर के पूरे मैग्रोव वहाला क्षेत्र में जहां जरूरत होगी, ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। साल 2012 के बाद नए अतिक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें