मुंबई न्यूबोर्न बेबी रेस्क्यू केस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

कलेजा चीर देने वाली तस्वीर: नवजात को कचरे में फेंका, अनजान महिला ने बचाई मासूम की जान VIDEO वायरल

Malvani MHADA Viral Video : मुंबई के मालवानी म्हाडा इलाके में कचरे के ढेर से मिले नवजात को एक महिला ने बचाकर नई उम्मीद दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai Newborn Baby Rescue Case: मुंबई के मालवानी इलाके में स्थित म्हाडा (MHADA) कॉलोनी में एक नवजात बच्चे को कचरे के ढेर में अकेला छोड़ देने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आसपास के लोगों के अनुसार बच्चा रो रहा था, तभी एक महिला की नजर उस पर पड़ी और उसने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया।

महिला की सूझबूझ से बची मासूम की जान

स्थानीय महिला ने बिना देर किए बच्चे को सुरक्षित उठाया, उसे कपड़े में लपेटा और तुरंत आसपास के लोगों व अधिकारियों को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला की त्वरित कार्रवाई ने नवजात की जान बचा ली। इस घटना ने इलाके में इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।

वायरल वीडियो और लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Al_Mujaffar नाम के हैंडल से ये वीडियो शेयर की गई है। जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो देखकर यूजर्स सदमे, गुस्से और गहरे दुख के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने बच्चे को छोड़ने वालों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई, वहीं महिला की बहादुरी और ममता की जमकर सराहना की जा रही है।

बाल सुरक्षा और जागरूकता की जरूरत

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में जागरूकता की कमी को उजागर करती हैं। यदि किसी बच्चे को खतरे में या अकेला पाया जाए, तो तुरंत चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करना चाहिए।

साथ ही, मुश्किल हालात से जूझ रहे माता-पिता को सहायता देने वाली संस्थाओं और सुरक्षित विकल्पों की जानकारी फैलाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

डिस्क्लेमर : नवभारत इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ये खबर केवल एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बनाई गई है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो