प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो सोर्स- AI
मुंबई

Mumbai Ganesh Visarjan: मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुआ विवाद, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mumbai Ganesh Visarjan Dispute: मुंबई के मालवणी में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान कोल्ड पायरो उपकरण को लेकर हुए विवाद और मारपीट मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

रूपम सिंह

Malad Malwani Ganesh Visarjan Dispute Mumbai: मुंबई के मालवणी इलाके में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है।

पुलिस ने जुलूस में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मालवणी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना 25 सितंबर की शाम करीब 7:15 बजे मुंबई शहर के मालवणी के निरंकार नगर, एनटीसी स्कूल रोड, गेट नंबर 7 के पास हुई। गणपति विसर्जन के दौरान मंडप के प्रवेश द्वार के पास कोल्ड पायरो उपकरण लगाया गया था। इससे निकलने वाले कृत्रिम आग जैसे प्रभाव को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इससे सामने मौजूद दुकान में आग लगने का खतरा हो सकता है।

इसी बात को लेकर आदिल, सुनील शेख, गौस, अजगर और जाकिर का गणपति मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ विवाद हो गया।

मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

पुलिस के अनुसार, शिकायत में जुबेर और हुसैन पर रोहित ठाकुर और सुशील महतो के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, अयान शेख नामक व्यक्ति पर हाथ में मटका लेकर महिला कार्यकर्ताओं के सामने गाली-गलौज करने और मारपीट के लिए दौड़ने का आरोप भी लगाया गया है।

मालवणी पुलिस ने आदिल (24), सुनील शेख (25), गौस (22), अजगर (23), जाकिर (26), जुबेर (25) और हुसैन (24) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।

मुंबई में गणपति विसर्जन के लिए कड़ी सुरक्षा

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मुंबई के लालबाग, परेल, गिरगांव और अन्य इलाकों से गणपति प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकली। ढोल-ताशा, नासिक बाजा और बैंजो की धुन के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए।

लालबागचा राजा, मुंबईचा राजा, परेलचा राजा, गिरगांवचा राजा और अन्य गणेश मंडलों की प्रतिमाएं विसर्जन स्थलों की ओर रवाना हुईं। लालबाग बाजार के बाहर लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। किसी अप्रिय घटना और भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी और सड़क अवरोध लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया।

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो