माहिम में P. C. जैन ज्वैलर्स पर गोलीबारी सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई के माहिम और पुणे कोर्ट के बाहर गोलीबारी से हड़कंप, एक युवक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

Mumbai Mahim firing PC Jain Jewellers: पुणे कोर्ट के बाहर हमले में मंदार किवाले गंभीर घायल हुए, मुंबई के माहिम में P. C. जैन ज्वैलर्स पर गोलीबारी से दहशत फैल गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

अखिलेश तिवारी, प्रमोद यादव

Highlights

  • मुंबई के माहिम इलाके में पी. सी. जैन ज्वैलर्स की दुकान पर गोलीबारी हुई।

  • घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

  • माहिम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

  • इससे पहले पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के गेट नंबर-4 के पास मंदार किवाले पर हमला हुआ।

Pune Shivajinagar court firing Mandar Kiwale: पुणे में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, आज मुंबई के माहिम इलाके में भी गोलीबारी हुई है। 'पी. सी. जैन ज्वैलर्स' नाम की एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। माहिम पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

आज इससे पहले पुणे में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आज शाम मुंबई के माहिम इलाके में आभूषण की दुकान पर यह घटना हुई, जिसने लोगों में काफी दहशत पैदा कर दी है। इस गोलीबारी के पीछे का असली कारण और हमलावरों का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी है।

गोलीबारी की घटनाओं से महाराष्ट्र दहल गया

बुधवार दोपहर को पुणे में शिवाजीनगर कोर्ट के गेट नंबर 4 के पास गोलीबारी की एक चौंकाने वाली घटना हुई। इसके बाद शाम को मुंबई में भी गोलीबारी हुई। इन दो घटनाओं ने पूरे महाराष्ट्र को हिलाकर रख दिया है। पुणे की घटना में, कटराज इलाके के रहने वाले मंदार किवाले कोर्ट में सुनवाई के बाद गेट नंबर 4 से बाहर निकल रहे थे।

तभी दोपहिया वाहनों पर आए छह हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने पहले उन पर पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की, और फिर 'कोयता' (धारदार हथियार) से कई जानलेवा वार किए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस हमले से कोर्ट परिसर में भारी अफरा-तफरी और दहशत मच गई। इस हमले में मंदार किवाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए तुरंत ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह पर ध्यान न देकर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है। 

झारखंड में SIR पर सरकार का विरोध, 38% मतदाताओं के प्रभावित होने का दावा; प्रक्रिया रोकने की मांग

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी