मुंबई लोकल ट्रेन में सुधार को लेकर बैठक (फोटो नवभारत)
मुंबई

मुंबई लोकल का सफर होगा बेहतर? MRVC ने यात्रियों से मांगे सुझाव, सुविधाओं में सुधार पर मंथन

Rail Jan Samvad In Mumbai: मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन (MRVC) ने रेल जन संवाद के तहत रेल प्रेमियों से लोकल ट्रेन, स्टेशन सुविधाओं, नए रेल मार्ग, कनेक्टिविटी और एकीकृत टिकट व्यवस्था पर सुझाव लिए।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • MRVC के CMD विलास एस. वाडेकर की पहल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

  • स्टेशन सुधार, आधुनिक लोकल और नए रेल कॉरिडोर पर चर्चा।

  • परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच बेहतर तालमेल का सुझाव।

  • संबंधित प्रस्ताव मध्य और पश्चिम रेलवे को भेजे जाएंगे।

Mumbai Local Train Improvement: मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन (MRVC) ने एक अनूठी पहल की है।

इसके तहत रेल यात्रियों को अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में आमंत्रित कर उनके विचारों और व्यावहारिक सुझावों पर चर्चा की गई। इस विशेष ‘रेल जन संवाद’ का उद्देश्य मुंबई लोकल की मौजूदा चुनौतियों को समझना और भविष्य की रेल जरूरतों के अनुरूप सुधार की संभावनाएं तलाशना है।

रेल प्रेमियों ने लिया हिस्सा

MRVC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विलास एस. वाडेकर की पहल पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में मुंबई की उपनगरीय रेल व्यवस्था का लंबे समय से अध्ययन कर रहे रेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया। रेल जानकारों ने रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभव, सुझाव और नए विचार साझा किए।

रेल नेटवर्क, स्टेशन सुविधाओं और कनेक्टिविटी पर चर्चा

संवाद में रेल लाइनों की क्षमता बढ़ाने, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार, आधुनिक लोकल ट्रेनों की उपलब्धता, बेहतर रेल संपर्क और परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुंबई महानगर क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे शहरी और औद्योगिक इलाकों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

रेल प्रेमियों ने नए उपनगरीय रेल मार्ग विकसित करने, विभिन्न रेल कॉरिडोर के बीच संपर्क मजबूत करने, मौजूदा रेल सुविधाओं का अधिक प्रभावी उपयोग करने और एकीकृत टिकट व्यवस्था लागू करने से जुड़े सुझाव दिए। इन प्रस्तावों का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को अधिक सुगम बनाना और सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच तालमेल बढ़ाना है।

रेलवे सुधार में जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम के दौरान वाडेकर ने MRVC की मौजूदा परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को खुलकर अपनी बात रखने और ऐसे व्यावहारिक सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया, जिनसे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उपनगरीय रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाई जा सके।

यह कार्यक्रम देशभर में चलाए जा रहे ‘रेल जन संवाद’ अभियान का हिस्सा था। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में भी MRVC ने सक्रिय भागीदारी की, खासकर उन स्टेशनों पर जहां निगम स्टेशन सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कार्य कर रहा है।

MRVC के अनुसार, संवाद में प्राप्त सुझावों पर विचार किया जाएगा। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे से संबंधित सुझावों को संबंधित जोन के विचारार्थ भेजा जाएगा। जनभागीदारी के माध्यम से रेलवे को यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर बनाने की दिशा में यह पहल अहम मानी जा रही है।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा