मुंबई लोकल, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

रविवार को सेंट्रल और ट्रांस-हार्बर लाइन पर मेगाब्लॉक, वेस्टर्न रेलवे पर राहत; जानें लोकल शेड्यूल

Mumbai Local Mega Block: रविवार को सेंट्रल रेलवे के मुख्य और ट्रांस-हार्बर कॉरिडोर पर मेगाब्लॉक रहेगा। सीएसएमटी-विद्याविहार और ठाणे-वाशी/नेरुल मार्ग पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

रूपम सिंह

Highlights

  • रविवार को सेंट्रल रेलवे के मेन और ट्रांस-हार्बर रूट पर मेगाब्लॉक रहेगा।

  • सीएसएमटी विद्याविहार और ठाणे-नवी मुंबई लोकल सेवाएं प्रभावित होंगी।

  • वेस्टर्न रेलवे पर रविवार दिन में ब्लॉक नहीं रहेगा।

Mumbai Local Train Schedule: मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर पटरियों की मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते रविवार, 1 नवंबर को सेंट्रल रेलवे के मेन और ट्रांस-हार्बर कॉरिडोर पर मेगाब्लॉक रहेगा। सीएसएमटी से विद्याविहार के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों के साथ ठाणे-वाशी/नेरुल सेक्शन में रेल सेवाएं प्रभावित होंगी।

वहीं, वेस्टर्न रेलवे पर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बोरीवली-भायंदर के बीच फास्ट लाइनों पर नाइट ब्लॉक रहेगा। हालांकि, रविवार को दिन के समय पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाएं सामान्य रहेंगी।

सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर पांच घंटे का ब्लॉक

सीएसएमटी से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से छूटने वाली डाउन धीमी लोकल ट्रेनों को विद्याविहार तक फास्ट लाइन पर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके बाद विद्याविहार से दोबारा धीमी लाइन पर लौटेंगी।

इसी तरह, घाटकोपर से छूटने वाली अप धीमी लोकल ट्रेनों को विद्याविहार से सीएसएमटी के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी। इस दौरान कुछ स्टेशनों पर धीमी लोकल का ठहराव प्रभावित होगा।

ठाणे से नवी मुंबई के बीच लोकल सेवाएं रद्द

ट्रांस-हार्बर रूट पर ठाणे-वाशी/नेरुल की अप और डाउन लाइनों पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में ठाणे से वाशी, नेरुल और पनवेल की ओर जाने वाली तथा इन स्टेशनों से ठाणे शहर आने वाली लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी। इससे नवी मुंबई की ओर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, हार्बर और उरण मार्ग पर सेवाएं निर्धारित रविवार समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी।

वेस्टर्न रेलवे पर रात में नाइट ब्लॉक

वेस्टर्न रेलवे पर बोरीवली और भायंदर के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर शनिवार रात 11.30 बजे से रविवार तड़के 4.30 बजे तक नाइट ब्लॉक रहेगा। इस दौरान विरार और वसई रोड की ओर से बोरीवली आने-जाने वाली फास्ट लोकल ट्रेनों को संबंधित हिस्से में धीमी लाइन पर चलाया जाएगा। कुछ लोकल फेरियां रद्द भी रहेंगी।

रविवार को दिन के समय वेस्टर्न रेलवे की उपनगरीय लाइनों पर कोई ब्लॉक नहीं रहेगा। इससे पश्चिम रेलवे के यात्रियों को दिन में राहत मिलेगी। यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले अपनी लोकल ट्रेन का समय और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जरूर जांच लें।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट