वेस्टर्न रेलवे का बड़ा अभियान, 98% खाद्य और 99.8% पेयजल नमूने पाए गए सुरक्षित

Western Railway Food Safety: वेस्टर्न रेलवे ने अप्रैल 2026 से खाद्य सुरक्षा और पानी की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ाई है। 98% खाद्य और 99.87% पेयजल नमूने गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे उतरे।
Relief for rail passengers: 99.87% of Western Railway's 3,879 water samples found fit
वेस्टर्न रेलवे खाद्य सुरक्षा, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Mumbai Eat Right Station Western Railway: यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षित भोजन और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने खाद्य सुरक्षा और पानी की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ा दी है। अप्रैल 2026 से अब तक 999 खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें करीब 98 प्रतिशत नमूने निर्धारित मानकों पर खरे उतरे। वहीं, 3,879 पेयजल नमूनों की बैक्टीरियोलॉजिकल जांच में 99.87 प्रतिशत फिटनेस दर्ज की गई है।

999 खाद्य नमूनों की जांच

पश्चिम रेलवे के मेडिकल विभाग की ओर से सभी मंडलों और रेलवे प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और क्वालिटी कंट्रोल कार्यक्रम के तहत अप्रैल से 999 नमूनों की जांच हुई।

इनमें FSSAI के तहत जांचे गए 357 नमूनों में 356 मानकों पर खरे पाए गए। वहीं क्वालिटी कंट्रोल के तहत जांचे गए 642 नमूनों में 626 नमूने फिट मिले। राजकोट, भावनगर और जगजीवन राम अस्पताल में FSSAI तथा क्वालिटी कंट्रोल दोनों श्रेणियों में 100 प्रतिशत फिटनेस दर्ज की गई।

खाद्य विक्रेताओं को प्रशिक्षण

FSSAI के सहयोग से चल रहे अभियान के तहत खाद्य विक्रेताओं और रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित निगरानी के जरिए सुरक्षित खान-पान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

पानी के 3,879 नमूनों की जांच

पेयजल की गुणवत्ता की भी नियमित बैक्टीरियोलॉजिकल जांच की जा रही है। अप्रैल 2026 से अब तक 3,879 पानी के नमूनों की जांच में 99.87 प्रतिशत फिटनेस दर्ज हुई। इसके अलावा 33,104 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण किए गए। जगजीवन राम अस्पताल, वडोदरा, रतलाम, राजकोट, भावनगर और दाहोद में पानी के नमूनों की 100 प्रतिशत फिटनेस दर्ज की गई।

मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में 329 नमूने फिट

मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में जांचे गए 333 पानी के नमूनों में 329 फिट पाए गए। वहीं गैर-उपनगरीय क्षेत्र में जांचे गए सभी 381 नमूने मानकों पर खरे उतरे। रेलवे प्रशासन की ओर से पानी के टैंक, पाइपलाइन, कूलर और वितरण केंद्रों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Relief for rail passengers: 99.87% of Western Railway's 3,879 water samples found fit
मुंबई में बेस्ट के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई ई-डबल डेकर बसें, तकनीकी अड़चनें दूर, अतिरिक्त राशि मंजूर

51 स्टेशन और 13 परिसरों को ‘ईट राइट’ प्रमाणन

पश्चिम रेलवे के 51 स्टेशनों और 13 परिसरों को ‘ईट राइट’ प्रमाणन मिला है। रेलवे का कहना है कि खाद्य पदार्थों और पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच के जरिए यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित खान-पान उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com