मुंबई कुर्ला क्रेन हादसा सौजन्य-एक्स
मुंबई

मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, तोड़-फोड़ के दौरान घरों पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, कई लोग घायल

Mumbai Kurla Crane Accident: मुंबई के कुर्ला में तोड़-फोड़ के दौरान क्रेन पास के घरों पर गिर गई। हादसे में कई लोग घायल हुए और 4-5 घरों को नुकसान पहुंचा।

प्रिया जैस

Kurla Crane Collapse: मुंबई के कुर्ला में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मुंबई के कुर्ला में तोड़-फोड़ के काम के दौरान एक भारी-भरकम क्रेन पास के घरों पर गिर गई, जिससे 4-5 घरों को नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार की सुबह कुरैशी नगर के पास हादसा हो गया। जहां घरों पर एक बड़ी क्रेन गिर गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। नौ घायल लोगों की हालत स्थिर है, जबकि एक या दो अन्य को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। किसी की मौत की खबर नहीं है और ट्रेन सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।

घायलों की हालत स्थिर

BMC PRO ऑफिस का कहना है, कि "यह हादसा तब हुआ जब ऑपरेशन के लिए पोकलेन मशीन का इस्तेमाल करके क्रेन लगाई जा रही थी। इस घटना में छह घायल लोगों को सायन अस्पताल और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है।"

राहत और बचाव कार्य जारी

मिली जानकारी के अनुसार, क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया जा रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से क्रेन जमीन पर आ गिरी और उसका एक हिस्सा पास के दो मकानों और मुंबई लोकल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर पर गिर गया।

इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे की जिम्मेदारी एमएमआरडीए ने ली है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और क्रेन को हटाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मालगाड़ियों की लाइन पर आवाजाही बहाल

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) की एक क्रेन पास की वर्क साइट से कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) पर गिर गई। इस हादसे के कारण ट्रेन की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि यह मुख्य रूप से मालगाड़ियों की लाइन है।

मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन

इसके पहले मुंबई के घाटकोपर में जबरदस्त भूस्खलन हुआ था, जिसमें तीन बच्चों समेत लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा चिराग नगर के अशोक नगर इलाके में गौसिया चाल में हुआ था। जब लोग अपने घरों में आराम से सो रहे थे। तभी पास की पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कीचड़, बड़े पत्थर और मलबा दो-तीन कतार वाले घरों पर गिर गया था।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना