मुंबई केईएम नायर अस्पताल, मेयर रितु तावड़े लोकार्पण फोटो सोर्स-X
मुंबई

मुंबई के नायर और KEM अस्पताल में शुरू हुई 3 टेस्ला MRI सुविधा, मरीजों को मिलेगी सटीक जांच

Mumbai Nair KEM Hospital MRI Facility: मुंबई के नायर और केईएम अस्पताल में 3 टेस्ला एमआरआई मशीनों का लोकार्पण, आम मरीजों को किफायती दरों पर मिलेगी सटीक व आधुनिक जांच सुविधा।

रूपम सिंह

Highlights

  • नायर और केईएम अस्पताल में 3 टेस्ला एमआरआई मशीनें शुरू।

  • मरीजों को मिलेगी सटीक जांच और किफायती इलाज की सुविधा।

  • निजी अस्पतालों में महंगी जांच कराने से मिलेगी राहत।

Mumbai KEM Nair Hospital MRI Machine: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल और परेल के KEM अस्पताल में अत्याधुनिक 3 टेस्ला MRI मशीनें शुरू की गई हैं। इनका लोकार्पण महापौर रितु तावड़े ने किया। सार्वजनिक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष हरीश भादिर्गे की पहल पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

दिमाग और रीढ़ की बीमारियों की होगी सटीक जांच

नई MRI मशीनों की मदद से दिमाग, नसों, रीढ़ की हड्डी, जोड़ों और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी जटिल बीमारियों की अधिक स्पष्ट और सटीक जांच की जा सकेगी। इससे डॉक्टरों को बीमारी की गंभीरता समझने और मरीजों के लिए सही उपचार तय करने में मदद मिलेगी। साथ ही जांच में लगने वाला समय भी कम होने की उम्मीद है।

निजी अस्पतालों के महंगे जांच खर्च से मिलेगी राहत

इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ आम नागरिकों और मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा। अब मरीजों को आधुनिक MRI जांच के लिए निजी अस्पतालों का रुख करने और भारी खर्च उठाने की जरूरत कम होगी। बीएमसी अस्पतालों में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी बेहतर जांच का अवसर मिलेगा।

मेडिकल शिक्षा और शोध को मिलेगा बढ़ावा

नई मशीनों से केवल मरीजों को ही नहीं, बल्कि मेडिकल विद्यार्थियों और डॉक्टरों को भी फायदा होगा। आधुनिक तकनीक से चिकित्सा शिक्षा, शोध और डॉक्टरों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

आम लोगों को आधुनिक इलाज देना प्राथमिकता

सार्वजनिक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष हरीश भादिर्गे ने कहा कि महानगरपालिका अस्पतालों में आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सटीक जांच प्रभावी इलाज की पहली सीढ़ी है। नई मशीनों से गंभीर बीमारियों की पहचान बेहतर तरीके से हो सकेगी।

लाखों मरीजों को मिलेगा लाभ

महापौर रितु तावड़े ने कहा कि KEM और नायर अस्पताल में मुंबई, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों मरीज इलाज के लिए आते हैं। महानगरपालिका की जिम्मेदारी है कि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलें।

कार्यक्रम में स्थापत्य समिति (शहर) की अध्यक्ष यामिनी जाधव, नायर अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. शैलेश मोहिते, KEM अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. हरीश पाठक, रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टर, तकनीकी कर्मचारी और महानगरपालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं