गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Kandivali West में जन्मदिन मनाने आए युवकों पर नशेड़ियों का हमला, सोसायटी में घुसकर पत्थरबाजी से दहशत

Kandivali West में जन्मदिन मनाने आए दो युवकों पर नशेड़ियों ने जानलेवा हमला कर दिया। सोसायटी परिसर तक घुसकर पत्थरबाजी से इलाके में डर फैल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अपूर्वा नायक

Mumbai Kandivali West Society Attack: कांदिवली पश्चिम स्थित वसंत कॉम्प्लेक्स-चिकूवाड़ी के पास बीएमसी सीबीएसई स्कूल परिसर के अंशुल हाइट्स सोसायटी के बाहर दो युवकों पर पास की अवैध झोपड़पट्टी में रहने वाले नशेड़ी लड़कों ने जानलेवा हमला किया।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। हमले का शिकार हुए युवकों के नाम गोलू मिश्रा और विशाल यादव हैं। वे अपने मित्र सौरव यादव के जन्मदिन पर अंशुल सोसायटी की सी विंग में आए थे।

जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए वे सोसायटी के बाहर रात के 12 बजने का इंतजार कर रहे थे। उसी समय पास की झोपड़पट्टी का एक नाबालिग लड़का उनके पास आया और सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब युवकों ने पैसे देने से मना किया, तो वह उन्हें गाली-गलौज करने लगा।

इसके बाद वहां 10-15 की संख्या में मवाली जमा हो गए और उन्होंने दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक हमलावर ने उनके गले की सोने की चेन छीनने की कोशिश की, जबकि एक अन्य के पास चाकू जैसा हथियार भी था।

युवकों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए भागकर सोसायटी के भीतर शरण ली। इसके बावजूद हमलावर उनका पीछा करते हुए सोसायटी परिसर में घुस आए और पत्थरबाजी करने लगे। तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, हमलावरों को खदेड़ दिया और एहतियात के तौर पर सोसायटी के सभी गेट बंद कर दिए, जिससे आगे की घटना टल गई।

नशेड़ियों ने युवकों से पैसे मांगे

  • इस घटना के बाद इलाके में भारी भय का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों के अनुसार बीएमसी सीबीएसई स्कूल के आसपास नशेड़ियों और शराबियों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है, जिससे अंशुल सोसायटी, वसंत कॉम्प्लेक्स, वृंदावन सोसायटी, ओंकार सोसायटी और कृष्णा सोसायटी के रहवासियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • इतना ही नहीं, स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी इन तत्वों के कारण डर और असुविधा झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि दोषियों पर तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अवैध झोपड़पट्टी में रहने वाले नशेड़ियों और शराबियों पर स्थायी रूप से अंकुश लगाया जाए तथा झोपडपट्टी को तुरंत हटाया जाए।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित