आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

Akash Anand to Mayawati: आकाश आनंद ने मायावती को भरोसा दिलाया कि वह किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने BSP को अपना परिवार बताते हुए माफी भी मांगी।
akash anand apologize to mayawati
मायावती, आकाश आनंदसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Akash Anand X Post: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में हलचल दिखाई दे रही है। बसपा से निकाले गए आकाश आनंद ने मायावती को आश्वासन दिया है कि वह किसी और दल में शामिल नहीं होंगे। आकाश आनंद ने मायावती का भरोसा जीतने के लिए एक बार फिर बुआ कार्ड का इस्तेमाल कर दिया है।

आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मायावती के लिए एक संदेश लिखा है। आकाश आनंद ने लिखा, "मायावती ​​मेरी राजनीतिक गुरु, मेरी प्रेरणा और मेरी बुआ भी हैं। राजनीति में मैंने जो कुछ भी सीखा है, वह आपसे ही सीखा है। जो कुछ भी किया है, आपकी देखरेख में ही किया है। इसलिए, आज मैं अपनी बात सीधे आपके और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं।"

BSP ही मेरा परिवार - आकाश

आकाश ने आगे लिखा, "पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में मीडिया और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें और अफवाहें फैल रही हैं। मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में नहीं जा रहा हूं। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं है, यह मेरा परिवार है।"

अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालना सही फैसला

अशोक सिद्धार्थ के पार्टी ने निकाले जाने को लेकर आकाश आनंद ने लिखा, "अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने और उनके त्याग-पत्र के संबंध में आपका फैसला पूरी तरह सही है, और मैं उस फैसले के साथ हूं। रिश्ते अपनी जगह हैं, लेकिन मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन के हितों को प्राथमिकता देना मेरी जिम्मेदारी है।"

akash anand apologize to mayawati
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी

माफी मांगते हुए आकाश ने लिखा, "उस समय मैं सोशल मीडिया से दूर था, इसलिए आपकी पोस्ट को रीपोस्ट नहीं कर पाया। उस समय मेरी चुप्पी को गलत समझा गया और इससे अफवाहों को बढ़ावा मिला। अगर इससे आपको दुख पहुंचा है, तो मैं इसके लिए आपसे माफी मांगता हूं। मैं बस आपकी लीडरशिप में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा करने का मौका चाहता हूं।"

आकाश आनंद ने आगे लिखा कि वे अपने काम से भरोसा दिलाएंगे। उन्होंने लिखा, "भरोसा बातों से नहीं, बल्कि कामों से बनता है, और मैं इसे अपने व्यवहार और कड़ी मेहनत से साबित करूंगा। बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता और आपकी लीडरशिप। यही मेरी राजनीति है।"

akash anand apologize to mayawati
Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com