अक्षय कुमार (सौ. सोशल मीडिया एक्स ) 
मुंबई

अक्षय कुमार ने किया मुंबई फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन, पुष्प नरसी उद्यान में रंगों की बहार

Flower Festival In Mumbai: मुंबई के वीएम रोड स्थित पुष्प नरसी उद्यान में अक्षय कुमार ने दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। फूलों से सजे आकर्षक मॉडल महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहे।

अपूर्वा नायक

Akshay Kumar Inaugrated Mumbai: Flower Festival: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की उपस्थिति में शनिवार को वीएम रोड पर स्थित मनपा के पुष्प नरसी उद्यान में फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया।

दो दिवसीय इस पुष्प महोत्सव में फूलों से सजा भारत का नक्शा, शिवलिंग, नदी, शहनाई, मोर, तितली हाथी, घोड़ा और अलग-अलग रंग-बिरंगे फूलों से बने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

पुष्प महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी, भाजपा विधायक अमित साटम, विधायक हारुन खान सहित गणमान्य उपस्थित थे, महोत्सव में पेटुनिया, ब्रोकली, साल्विया के पौधे। गेंदा, गुलाब, मोगरा जैसे खुशबूदार फूल, औषधीय पौधेबेलें, सब्जियां, खाद, गमले रखे गए हैं।

अक्षय कुमार ने कहा कि मुंबई बहुत व्यस्त शहर है। इस तरह के फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन साल में दो बार होना चाहिए। व्यस्त जिंदगी में अच्छे स्वास्थ्य के लिए ठहराव भी जरूरी है। यहां आएं, बैठें, देखें। ये फूल आपसे कुछ कहना चाहते हैं, कि ये आपकी जिदगी में 'शांति' लाएं हैं। किसी से मुकाबला न करें, बस खुद खिलें।।। और जब सब खिलते हैं, तभी एक 'बगीचा' बनता है।

सफाई प्रतियोगिता आयोजित करने का दिया सुझाव

  • मनपा आयुक्त गगरानी ने कहा कि फ्लावर फेस्टिवल पर्यावरण बचाने के लिए उठाया गया ज़रूरी कदम है।
  • हम इस कैंपेन व हेरिटेज को और ऊंचे लेवल पर ले जाना चाहते हैं।
  • विधायक साटम ने कहा कि हम सबको मुंबई को हमेशा साफ और सुंदर रखना चाहिए।
  • इसके लिए उन्होंने सफाई प्रतियोगिता आयोजित करने का सुझाव दिया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला