मुंबई फेक लोन स्कैम (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय तनाव का फायदा उठाकर ठगी, ‘गैस अधिकारी’ बनकर लोगों को बनाया शिकार

LPG Connection Fraud: मुंबई में साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर 24 घंटे में चार लोगों से करीब 6 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अज्ञात कॉल से बचने की चेतावनी दी है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Cyber Fraud Gas Connection Scam: मुंबई में साइबर अपराधियों ने अंतरराष्ट्रीय तनाव का फायदा उठाकर, 24 घंटों के भीतर चार लोगों से करीब 6 लाख रुपये की ठगी की है। जालसाजों ने ठगी का एक नया और खतरनाक पैंतरा अपनाया है।

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस आपूर्ति में संभावित संकट की खबरों के बीच, जालसाजों ने मुंबई के संभ्रांत इलाकों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अपराधी खुद को 'महानगर गैस' का अधिकारी बताकर लोगों को गैस कनेक्शन कटने का डर दिखा रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि इस जाल में वे लोग फंस रहे हैं जो तकनीकी और प्रशासनिक रूप से काफी अनुभवी हैं। पीड़ितों में सेंट्रल एक्साइज विभाग के एक 73 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी, एलएंडटी के एक पूर्व कर्मचारी और लंदन स्थित कंपनी में कार्यरत एक पेशेवर शामिल हैं। इन हाई-प्रोफाइल मामलों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है, क्योंकि नवघर, ओशिवारा, एलटी मार्ग और तिलक नगर पुलिस थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

ठगी का मनोवैज्ञानिक तरीका

पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगों का तरीका बेहद मनोवैज्ञानिक है। वे पीड़ितों को व्हाट्सएप पर मैसेज या कॉल कर दावा करते हैं कि युद्ध की स्थिति के कारण केवाईसी अपडेट न होने पर उनका कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा। भयभीत होकर जैसे ही पीड़ित उनसे संपर्क करते हैं। जालसाज उन्हें शिकार बना लेते हैं।

पुलिस ने किया सतर्क

मुंबई पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि कोई भी गैस एजेंसी या सरकारी विभाग फोन पर ऐप डाउनलोड करने या निजी बैंकिंग जानकारी नहीं मांगता है। यदि आपको ऐसा कोई कॉल आता है, तो घबराएं नहीं और सीधे आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें।

साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या 'cybercrime.gov.in' पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आपकी जागरूकता ही इन डिजिटल लुटेरों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा