मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mumbai CSMT Railway Station Bomb Threat Call: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

रूपम सिंह

Highlights

  • CSMT स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।

  • करीब 3 घंटे की तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला।

  • पुलिस फोन करने वाले की पहचान और तलाश में जुटी।

Mumbai CSMT Railway Station Bomb Threat: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार शाम हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

डायल 112 पर आया धमकी भरा फोन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार 15 नवंबर को शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को डायल 112 के जरिए फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने CSMT रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना दी और स्टेशन को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने की जांच

धमकी की जानकारी मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमें तत्काल स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद पूरे परिसर की बारीकी से जांच शुरू की गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।

तीन घंटे तक चला तलाशी अभियान

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर तलाशी अभियान पूरा हुआ। इस दौरान स्टेशन परिसर में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। रेलवे पुलिस ने घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को भी दे दी है।

BMC और PNB को भी मिल चुकी थी धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले 12 नवंबर को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। दोनों संस्थानों के आधिकारिक ईमेल पर सुबह करीब 9 बजे एक ही पैटर्न के संदेश भेजे गए थे।

पुलिस जांच में दोनों धमकियां फर्जी पाई गईं। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के स्रोत और आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल CSMT धमकी मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप