कॉन्सेप्ट इमेज  
मुंबई

Fraud: नकली दस्तावेज और खरीदे बैंक अकाउंट से साइबर ठगी, फोर्ट से दो आरोपी दबोचे गए

Mumbai Police क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे खरीदे गए बैंक अकाउंट्स और नकली दस्तावेजों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

अपूर्वा नायक

Cyber Fraud News: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साइबर फ्रॉड में सक्रिय एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नकली दस्तावेजों और खरीदे गए बैंक अकाउंट्स के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहा था।

पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने बताया कि क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग साइबर फ्रॉड के लिए विभिन्न बैंकों के अकाउंट्स का दुरुपयोग कर रहे हैं। आरोपी खुद को अकाउंट होल्डर या सरकारी अधिकारी बताकर धोखाधड़ी कर रहे थे। सूचना के आधार पर फोर्ट इलाके की एक डॉरमेट्री में छापेमारी की गई।

फोर्ट से दो आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे, जिनके जरिए ठगी की रकम का लेन-देन किया जाता था। इन खातों से बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन किए गए हैं।

बड़ी मात्रा में फर्जी सामग्री जब्त

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 19 डेबिट कार्ड, 30 चेकबुक और पासबुक, 3 सिम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, 2 रबर स्टाम्प, 2 QR कोड स्कैनर मशीन और 2 स्टाम्प जब्त किए हैं। ये सभी सामग्री साइबर फ्रॉड को अंजाम देने में इस्तेमाल की जा रही थी।

एमआरए मार्ग थाने में केस दर्ज

इस मामले में एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

31 जनवरी तक पुलिस कस्टडी

अदालत ने दोनों आरोपियों को 31 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z