सांक्तिक तस्वीर 
मुंबई

मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजेंद्र लोढ़ा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Rajendra Lodha: क्राइम ब्रांच ने लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व निदेशक राजेंद्र लोढ़ा को 85 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया। कोर्ट ने 23 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व निदेशक राजेंद्र एन. लोढ़ा को धोखाधड़ी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

57 वर्षीय लोढ़ा को वर्ली इलाके से हिरासत में लिया गया, जहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 23 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। यह गिरफ्तारी कंपनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है, जिसमें लगभग 85 करोड़ रुपए की वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।

लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड ने अपने पूर्व निदेशक राजेंद्र नरपतमल लोढ़ा, उनके बेटे साहिल लोढ़ा और कई सहयोगियों पर धोखाधड़ी, गबन तथा विश्वासघात के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र लोढ़ा को कंपनी की ओर से केवल भूमि अधिग्रहण का अधिकार दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी की स्वामित्व वाली संपत्तियों की अनधिकृत बिक्री की। इसके अलावा, भूमि सौदों का कम मूल्यांकन कर कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया और अवैध हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) लेनदेन में भी उनकी संलिप्तता पाई गई।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र लोढ़ा ने कंपनी के विश्वास को तोड़ा है। उन्होंने अनधिकृत तरीके से संपत्ति बेची और टीडीआर के माध्यम से करोड़ों रुपए का गबन किया। जांच में और सहयोगियों की भूमिका सामने आ रही है। हम पूछताछ के दौरान पूरी सच्चाई उजागर करेंगे। अधिकारी ने बताया कि यह मामला रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता की कमी को उजागर करता है और पुलिस अन्य संभावित धोखाधड़ी की पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने अन्य सहयोगियों की तलाश तेज कर दी है और जांच में नए खुलासे होने की संभावना है। इस गिरफ्तारी से मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में हलचल मच गई है। निवेशक और शेयरधारक कंपनी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन