मुंबई पुस्तक महोत्सव सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में किताबों का महाकुंभ शुरू, 600 से ज्यादा स्टॉल और 400 से अधिक प्रकाशक ले रहे हिस्सा

Mumbai Book Festival: मुंबई विश्वविद्यालय के कालिना परिसर में पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया। 600 से अधिक स्टॉल्स, साहित्यिक चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण हैं।

रूपम सिंह

Highlights

  • कालिना में मुंबई पुस्तक महोत्सव का सीएम फडणवीस ने किया उद्घाटन।

  • 600 से अधिक स्टॉल और 400 से ज्यादा पब्लिशर्स शामिल।

  • हजारों छात्रों और पुस्तक प्रेमियों की उमड़ी भीड़।

  • स्क्रीन टाइम घटाकर पढ़ने की आदत बढ़ाने पर जोर।

  • कैलाश खेर, अवधूत गुप्ते और अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण।

Mumbai Book Festival CM Devendra Fadnavis: विश्वविद्यालय के विद्यानगरी परिसर, कालिना में हजारों की संख्या में छात्र उपस्थित हुए हैं। कैंपस में किताबों का महाकुंभ लगा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों हुआ। छात्रों का उत्साह देखकर लग रहा है कि युवाओं में अभी किताबों के प्रति रूचि बची हुई है।

इस महोत्सव का मकसद देश के भविष्य को किताबों की ओर मोड़ना है और युवाओं का स्क्रीन टाइम कम करना है। इसी मकसद को पूरा करने के लिए यहां 600 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, 400 से ज्यादा पब्लिशर्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक के लिए कई भाषाओं में यहां एक से बढ़कर एक रोचक किताबों का संकलन मौजूद हैं।

मुंशी प्रेमचंद से ओशो तक, अब्दुल कलाम से लेकर आइंस्टाइन तक और स्पाइडर मैन से लेकर डॉक्टर डूम्स तक हर प्रकार की किताबें मुंबई पुस्तक महोत्सव की जान बनी हुई है। इसके साथ ही लेखकों से संवाद, साहित्यिक चर्चा, पुस्तक विमोचन और विषय आधारित प्रदर्शनियां आयोजित होंगी।

महोत्सव के उद्घाटन में सीएम फडणवीस के साथ सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड आशीष शेलार, कौशल्य विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े, पुलिस आयुक्त देवेन भारती, महापौर रितु तावड़े, न्यास के अध्यक्ष मिलिंद मराठे, निदेशक युवराज मलिक, मुख्य आयोजक अमित साटम, मुख्य संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी तथा रविंद्र कुलकर्णी, प्रति-कुलपति, मुंबई विश्वविद्यालय मौजूद थे।

संस्कृतियों का संगम

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहां की मराठी साहित्य और मराठी संस्कृति मुंबई की आत्मा है। इसके साथ ही मुंबई ने कोंकणी, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, सिंधी और अन्य भाषाओं की परंपराओं को भी समान रूप से अपनाया है। यही वजह है कि मुंबई को 'संस्कृतियों का संगम' कहा जाता है, जहां अलग-अलग विचार और संस्कृतियां मिलकर एक नई सांस्कृतिक पहचान बनाती है। मुझे लगता है कि मुंबई की इस समृद्ध सांस्कृतिक पहचान में एक कमी थी, वह थी इतने बड़े स्तर पर पुस्तक महोत्सव की। आज से यह कमी भी पूरी हो गई है।

पुस्तक महोत्सव में रीडर्स को अलग-अलग सब्जेक्ट्स पर अच्छी किताबें चुनने का मौका मिल रहा है। किताबें खरीदने के साथ-साथ, अलग-अलग एज ग्रुप के लोग विभिन्न कल्चरल प्रोग्राम्स का भी लुत्फ उठा रहे है। यह उत्सव छात्रों में पढ़ने का शौक जगाने में भी काम आएगा।
प्र. रवींद्र कुलकर्णी, कुलपति, मुंबई विश्वविद्यालय
2047 में विकसित भारत बिना विकसित पाठक के पूरी नहीं हो सकती। ज्ञानवान, संवेदनशील और देश प्रथम की भावना रखने वाला सृजनशील पाठक वर्ग पैदा हो, स्क्रीन टाइम घटे और रीडिंग टाइम बढ़े यही इस पुस्तक महोत्सव का उद्देश्य है।
प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे, अध्यक्ष, एनबीटी इंडिया
मुंबई में फिल्म फेस्टिवल वगैरह होते रहते हैं। बुक फेस्टिवल पहली बार हो रहा है। अब इसमें नया अध्याय जुड़ेगा। अगले साल ये आयोजन इंटरनेशनल लेवल का होगा। बच्चे किताबों से दूर नहीं हुए हैं, उन्हें मौका मिलना चाहिए। इस महोत्सव से उन्हें वो मौका मिल रहा है।
आचार्य पवन त्रिपाठी, संयोजक, मुंबई पुस्तक महोत्सव

कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र

इस महोत्सव का आयोजन शिक्षा मंत्रालय, नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई शहर विश्वविद्यालय और मनपा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। बच्चों को किताबों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं और नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए है। इनमें कहानी सुनाना, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, विज्ञान से जुड़े प्रयोग, मिट्टी के खिलौने बनाना, लेखकों से मुलाकात जैसी गतिविधियां शामिल है। हर शाम को संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी होगी। वैशाली सामत और अवधूत गुप्ते, थाइक्कुडम ब्रिज, कैलाश खेर तथा विक्रम हाजरा जैसे कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेगी।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन