मुंबई बीएमसी सुप्रीम कोर्ट  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद जागी BMC: बोरीवली में आरक्षित भूखंड से हटाया अतिक्रमण, 27 ढांचे ध्वस्त

Mumbai BMC Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयुक्त का वेतन रोकने के आदेश के बाद BMC हरकत में आई। बोरीवली (पूर्व) में BEST बस अड्डे के आरक्षित भूखंड से 27 व्यावसायिक अतिक्रमण ध्वस्त किए।

रूपम सिंह

Highlights

  • सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बीएमसी ने बोरीवली में 27 अवैध ढांचे ध्वस्त किए।

  • बस अड्डे के लिए आरक्षित 3,400 वर्ग मीटर भूखंड से हटाया अतिक्रमण।

  • आदेश की अवहेलना पर बीएमसी आयुक्त का वेतन रोकने और 5 लाख रुपये जुर्माने का आदेश।

Mumbai BMC Supreme Court Contempt Ashwini Bhide: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने आखिरकार बोरीवली पूर्व में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार, 4 नवंबर को मनपा ने स्वामी विवेकानंद रोड स्थित एक आरक्षित भूखंड से 27 व्यावसायिक ढांचों को हटा दिया।

यह जमीन बेस्ट (BEST) बस अड्डे के निर्माण के लिए आरक्षित है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मनपा आयुक्त को अवमानना नोटिस जारी करने और वेतन रोकने का आदेश देने के अगले ही दिन यह कार्रवाई की गई।

3,400 वर्ग मीटर जमीन पर था अतिक्रमण

मुंबई बीएमसी के अनुसार, बोरीवली पूर्व के स्वामी विवेकानंद रोड पर स्थित 3,400 वर्ग मीटर का भूखंड टाउन प्लानिंग स्कीम-2 के तहत बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के बस अड्डे के लिए आरक्षित है। इस जमीन पर बने 27 व्यावसायिक ढांचों को हटाने के लिए आर-सेंट्रल वार्ड की ओर से विशेष अभियान चलाया गया।

70 कर्मचारियों की टीम ने चलाया अभियान

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में मनपा के करीब 70 कर्मचारी और श्रमिक शामिल हुए। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। मुंबई मनपा प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी 27 व्यावसायिक ढांचों को हटाकर भूखंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की।

सुप्रीम कोर्ट ने आयुक्त को जारी किया था नोटिस

इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े को अवमानना नोटिस जारी किया था। अदालत ने नवंबर महीने का उनका वेतन रोकने के साथ संबंधित अन्य मनपा अधिकारियों का वेतन भी रोकने का आदेश दिया था। अदालत ने अपने पूर्व निर्देशों का पालन करने के लिए बीएमसी की ओर से मांगे गए 30 दिन के अतिरिक्त समय को भी खारिज कर दिया था।

बीएमसी पर लगाया पांच लाख रुपये का जुर्माना

अतिक्रमण नहीं हटाने और अदालत के निर्देशों का पालन नहीं करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीएमसी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। बोरीवली के इस भूखंड को लेकर मनपा और एक निजी डेवलपर के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा था।

अगस्त 2025 में दिया था जमीन सौंपने का आदेश

अगस्त 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित डेवलपर को प्रशासनिक भवन के साथ इस भूखंड को अतिक्रमण मुक्त कराकर मनपा को सौंपने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कार्रवाई में देरी होने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया। अब बीएमसी की कार्रवाई के बाद बेस्ट बस अड्डे के लिए आरक्षित जमीन खाली कराने का रास्ता साफ हुआ है।

दिल्ली SIR: 11.73 लाख मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संजय सिंह ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह