पुणे में दीपावली पर शिवकालीन किलों की गूंज, संभाजी महाराज उद्यान में मनपा की 32वीं किला निर्माण प्रतियोगिता

Pune Municipal Corporation: पुणे मनपा के संभाजी महाराज उद्यान में 32वीं किला निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन। बच्चों और युवाओं ने मिट्टी से तैयार की सिंहगढ़ व सुवर्णदुर्ग की जीवंत प्रतिकृतियां।
Echoes of Shiva era forts on Diwali in Pune
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे में 32वीं किला निर्माण प्रतियोगिता, बच्चों और युवाओं में उत्साह।

  • सिंहगढ़, राजगढ़ और सुवर्णदुर्ग समेत ऐतिहासिक किलों की प्रतिकृतियां तैयार।

  • पुणे मनपा ने प्रतिभागियों को मिट्टी, ईंट और पत्थर उपलब्ध कराए।

Pune Fort Making Competition: पुणे में किसी के हाथों में मिट्टी और ईंटें हैं, तो कोई ऐतिहासिक किले का नक्शा देखकर उसकी बनावट समझने में जुटा है। कोई सिंहगढ़ की प्रतिकृति तैयार कर रहा है, तो कोई सुवर्णदुर्ग और पद्मदुर्ग को वास्तविक स्वरूप देने में लगा है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और हिंदवी स्वराज के इतिहास से जुड़े किलों को साकार करने का यह उत्साह इन दिनों पुणे के जंगली महाराज रोड स्थित छत्रपति संभाजी महाराज उद्यान में देखने को मिल रहा है।

सिंहगढ़ से सुवर्णदुर्ग तक बना रहे प्रतिकृतियां

उद्यान में बच्चे और युवा मिट्टी, ईंटों और पत्थरों की मदद से महाराष्ट्र के ऐतिहासिक किलों के मॉडल तैयार कर रहे हैं। सिंहगढ़, राजगढ़, पद्मदुर्ग और सुवर्णदुर्ग जैसे किलों को बनाने के लिए प्रतिभागी नक्शों और पुस्तकों से जानकारी जुटा रहे हैं।

किले की तटबंदी, बुर्ज, प्रवेश द्वार और भौगोलिक बनावट को समझकर उसकी प्रतिकृति तैयार की जा रही है। दोस्तों के साथ मिलकर काम करने के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

मनपा ने उपलब्ध कराई निर्माण सामग्री

पुणे महानगरपालिका के उद्यान विभाग और वृक्ष प्राधिकरण की ओर से गुरुवार, 5 नवंबर को 32वीं किला निर्माण प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए संभाजी महाराज उद्यान में तैयारियां शुरू हैं। मनपा की ओर से प्रतिभागियों को मिट्टी, ईंटें और पत्थर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे अपनी कल्पना के अनुसार ऐतिहासिक किलों की प्रतिकृतियां बना सकें।

Echoes of Shiva era forts on Diwali in Pune
ठाणे में प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण स्थलों पर मनपा का शिकंजा, 68 को नोटिस और 3.50 लाख का जुर्माना

पिछले साल बनाया था राजगढ़ का किला

प्रतियोगी स्मरण इंगले, ऋतुराज ढगे और कार्तिक ने बताया कि उन्होंने सिंहगढ़ किला देखा है, इसलिए इस बार उसकी प्रतिकृति बनाने का निर्णय लिया। पिछले साल उन्होंने राजगढ़ का मॉडल तैयार किया था। इस बार भी सभी दोस्त एक-दूसरे की मदद से किले का निर्माण कर रहे हैं। उनके मुताबिक, किले की वास्तविक बनावट को समझकर उसे तैयार करना बेहद आनंददायक अनुभव है।

32 वर्षों से जारी है प्रतियोगिता की परंपरा

पुणे मनपा के उद्यान अधीक्षक अशोक घोरपडे ने बताया कि पिछले 32 वर्षों से इस प्रतियोगिता और प्रदर्शनी की परंपरा जारी है। हर साल बच्चे और युवा उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लेते हैं। इससे उन्हें शिवकालीन इतिहास और किलों की स्थापत्य कला को समझने का अवसर मिलता है।

Echoes of Shiva era forts on Diwali in Pune
म्हाडा पुणे की 4,462 घरों की लॉटरी के लिए रिकॉर्ड 3.25 लाख आवेदन, दिसंबर के पहले सप्ताह में निकलेगी लॉटरी

सुवर्णदुर्ग बनाने में जुटे युवा

प्रतिभागी दिग्विजय मोरे ने बताया कि वह अपने दोस्तों आयुष आटोले, विवेक आटोले, सोहम गावडे और वेदांत चांदणे के साथ पिछले दो दिनों से सुवर्णदुर्ग की प्रतिकृति बना रहे हैं। सभी ने किले की तटबंदी, प्रवेश द्वार और बुर्जों का अध्ययन कर काम बांट लिया है। नक्शों और किताबों की मदद से वे इस ऐतिहासिक किले को साकार करने में जुटे हैं।