श्रीकांत शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

एनडीए का बड़ा ऐलान! शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को मिला उपराष्ट्रपति चुनाव में खास रोल

Vice President Election: भाजपा ने शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का प्रतिनिधि नियुक्त किया। शिंदे ने जीत का विश्वास जताया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर 'एनडीए' में अपने सबसे भरोसेमंद और पुराने सहयोगी शिवसेना पर विश्वास जताते हुए पार्टी संसदीय दल के नेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने डॉ. शिंदे को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 'उम्मीदवार का प्रतिनिधि' नियुक्त किया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान मंगलवार, 9 सितंबर को संसद में होगा।

सांसद डॉ. शिंदे ने विश्वास व्यक्त किया कि इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार भारी बहुमत से निर्वाचित होंगे। सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के सभी सांसदों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने कहा कि शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को शिवसेना का समर्थन घोषित कर चुके हैं।

एनडीए नेताओं का जताया आभार

डॉ. शिंदे ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव की पार्श्वभूमि पर दिल्ली में शिवसेना सांसदों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनाव से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा कर सांसदों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल आदरणीय सी.पी. राधाकृष्णनजी की जीत भारी मतों से निश्चित है। उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का प्रतिनिधि बनाए जाने पर डॉ. शिंदे ने कहा कि एनडीए नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भरोसा जताया है, जो उनके लिए गर्व की बात है। सांसद डॉ. शिंदे के साथ केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और मंत्री राम मोहन नायडू भी 'एनडीए उम्मीदवार के प्रतिनिधि' के रूप में काम करेंगे।

विदेश गए प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख चेहरा

कल्याण लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार निर्वाचित सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे संसद में एक अध्ययनशील सांसद के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत की भूमिका और आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान का असली चेहरा उजागर करने के लिए केंद्र द्वारा भेजे गए सर्वदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात सहित कई इस्लामिक देशों का दौरा किया। इसके अलावा, उन्होंने कांगो, सिएरा लियोन और लाइबेरिया जैसे देशों का दौरा कर आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष मजबूती से रखा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. शिंदे का नेतृत्व कौशल इस दौरे में खासतौर पर सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 'भाऊ' कहकर सार्वजनिक रूप से सराहा था।

-मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें