मुंबई बेस्ट बस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई BEST में कामगारों की भारी कमी! क्या अब 60 साल में रिटायर होंगे कर्मचारी? प्रशासन ने सरकार से लगाई गुहार

Mumbai BEST News: मुंबई की लाइफलाइन 'बेस्ट' (BEST) में 16,000 पद खाली होने से संकट गहराया। बेस्ट प्रशासन ने रिटायरमेंट उम्र 58 से बढ़ाकर 60 करने का प्रस्ताव दिया है। जानिए क्या है पूरी योजना।

आकाश मसने

Mumbai BEST Retirement Age News: आर्थिक तंगी और मैनपावर की भारी किल्लत से जूझ रहे मुंबई के बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (BEST) उपक्रम को पटरी पर लाने के लिए अब एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बेस्ट समिति के सदस्य सुनील गणाचार्य ने कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है।

16,000 पद खाली, कामकाज पर असर

बेस्ट में पिछले कई वर्षों से नई भर्तियां नहीं हुई हैं, जिसके कारण संगठन में कर्मचारियों का भारी टोटा है। आंकड़ों के मुताबिक, बेस्ट में कुल 43,326 स्वीकृत पद हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 27,036 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। इसका सीधा मतलब है कि लगभग 16,000 पद खाली पड़े हैं। आने वाले समय में बड़ी संख्या में मौजूदा स्टाफ भी रिटायर होने वाला है, जिससे बसों के संचालन और बिजली आपूर्ति सेवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है।

भर्ती संभव नहीं, सेवा विस्तार ही विकल्प

बेस्ट समिति के सदस्य सुनील गणाचार्य और रमाकांत गुप्ता का तर्क है कि बेस्ट की वर्तमान आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि नई भर्तियां करना और उनका वित्तीय बोझ उठाना फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में अनुभवी कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ाना ही सबसे व्यावहारिक समाधान नजर आ रहा है। इससे न केवल चल रहे प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे, बल्कि मौजूदा स्टाफ पर बढ़ रहा काम का दबाव भी कम होगा।

राज्य सरकार से मांगी जाएगी अनुमति

बेस्ट समिति की अध्यक्षा तृष्णा विश्वासराव ने इस मांग का समर्थन किया है। उन्होंने महाव्यवस्थापक सोनिया सेठी को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य के नगर विकास विभाग से इस संबंध में आवश्यक अनुमति प्राप्त करें। सोनिया सेठी ने भी स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए जल्द ही राज्य सरकार को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।

BMC से 4,000 करोड़ रुपये की मांग

वित्तीय संकट से उबरने के लिए बेस्ट ने बीएमसी (BMC) से 4,000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की है। इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से दो कार्यों के लिए किया जाएगा।

ग्रेच्युटी भुगतान: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे समय से बकाया पैसों का निपटारा करना।

बसों की संख्या: वर्तमान में बेस्ट के पास करीब 2,760 बसें हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बेड़े में नई बसें शामिल करना अनिवार्य हो गया है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव