मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai की सड़कों पर दौड़ेंगी 150 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें, BEST का बेड़ा हुआ मजबूत

Mumbai BEST के बेड़े में 150 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हुई। सीएम फडणवीस और डीसीएम शिंदे ने इन बसों का लोकार्पण किया। अब यात्रियों को अधिक आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बेस्ट बसों की संख्या लगातार घटने की वजह से यात्री बस स्टॉप पर घंटों इंतजार करते हैं लेकिन बस का दूर-दूर तक नामो-निशान नहीं रहता है, लेकिन अब इस समस्या का जल्द ही समाधान होने वाला है, क्योंकि बेस्ट के बेड़े में 150 नई एसी बसें जुड़ गई हैं, जो मुंबई की सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है।

ये बसें आज से अपनी सेवा यात्रियों को देने के लिए तैयार है। कोलाबा स्थित बेस्ट डिपो में मंगलवार को मुख्यमंत्री फडणवीस और उप मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने 150 बसों का लोकार्पण किया। यह बसें इलेट्रिक है, जिस वजह से पर्यावरण अनुकूल है। इस अवसर पर सीएम, डीसीएम शिंदे के अलावा, सह-पालक मंत्री मंगल प्रभात लोड़ा, पालक मंत्री आशीष शेलार, बेस्ट की महा प्रबंधक सोनिया सेठी व बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी मौजूद थे।

बेस्ट बेड़े में शामिल होंगी और बसें

सीएम फडणवीस ने लोकार्पण के दौरान कहा कि 5 हजार बेस्ट बस को चरणों के हिसाब से लाया जाएगा, जिसमें से पहले चरण में 150 बसें आ चुकी हैं। बेस्ट शहर की लाइफलाइन है, इसलिए इसे मजबूत करना जरूरी है। लोकल ट्रेन, मेट्रो तभी मजबूत रहेंगी, जब बेस्ट मजबूती से खड़ी रहेगी, बेस्ट कर्मचारी खुश रहेंगे, तभी बेस्ट की सेवा दुरुस्त होगी। इसलिए उन्हें तुरंत दिवाली बोनस देने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि बेस्ट से 40 प्रतिशत राजस्व टिकट बिक्री के अलावा उत्पन्न होता है। डीसीएम शिंदे ने कहा कि एक समय था, जब ट्राम और बग्पी मुंबई में दौड़ा करती थी, अब पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इलेट्रिक बसों को लाया गया है। इसमें बीएमसी का योगदान है।

सीएम ने कहा, मेट्रो 3 के ब्रेक को हटाया

नई बसों से यात्रियों को आरामदायक सुविधा मिलेगी। शिंदे ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार और बीएमसी द्वारा बेस्ट उपक्रम को आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मुंबईकरों को विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि मेट्रो 3 जैसे प्रोजेक्ट पर ब्रेक लगा पड़ा था जिसे मैंने हटाया। मैं जो काम करता हूं वह आपके सामने है। उन्होंने वादा किया कि सड़क सीमेंटीकरण के बाद मुंबईकरों को एक भी गड्डठ्ठा नहीं मिलेगा।

व्यस्त मागों पर नई बसों का किया जाएगा संचालन

  • ये बसें 12 मीटर लंबी है। ये बसे पीएमआई इलेक्ट्री मोबिलिटी तथा ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक द्वारा आपूर्ति की गई है और मुम्बादेवी मोबिलिट के माध्यम से वेट-लीज पद्धति पर संचालित की जाएंगी। इन बसी में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रैप सुविधा दी गई है, जिससे व्हीलचेयर उपयोग करने वाले यात्री आसानी से बस में प्रवेश कर सकेंगे।
  • एसी सीटिंग व्यवस्था यात्रियों के लिए सुखद यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करेगी, इन बसों का संचालन प्राथमिकता के आधार पर व्यस्त मार्गों पर किया जाएगा और नियंत्रण कक्ष द्वारा नियमित रूप से निगरानी रखी जाएगी।
  • 150 बसें कुल 21 अलग-अलग मागों पर चार डिपो, ओशिवारा, अणिक, कुर्ता और गोराई से संचालित होगी, यह सेवा बीएमसी के 21 वाडाँ को जोड़ेगी और अंधेरी (प।), जोगेश्वरी (प।), कुली (पूर्व व पश्चिम), बांद्रा (प।), कांदिवली (प।) तथा बोरीवली (प।) उपनगरीय रेलवे स्टेशनी तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, इरसके अलावा, ये बस सेवाएं मेट्रो 2A, मेट्रो 7। एक्वा लाइन 3 और मेट्रो 1 से भी जुड़ी होगी, जिससे यात्रियों को बहुआयामी सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत