BEST Bus Routes Revision Mumbai: यात्रियों की सुविधा और बस सेवाओं को अधिक सुचारू बनाने के लिए BEST ने मुंबई में कई बस मार्गों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 5 अक्टूबर से लागू होंगे।
इसके तहत 14 बस मार्गों के रूट में बदलाव, विस्तार और फेरियों में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा 8 सामान्य बस मार्गों को AC बस सेवा में बदला जाएगा।
बस मार्ग A-22, A-35 और A-39 का परिचालन मजास आगार के बजाय सीप्झ बस डिपो तक किया जाएगा। इससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीप्झ क्षेत्र तक सीधी बस सेवा मिल सकेगी।
वहीं A-30 का मार्ग रमाबाई नगर से घाटकोपर डिपो, श्रेयस सिनेमा और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए विक्रोली आगार तक रहेगा।
A-42 मार्ग पर सैंडहर्स्ट रेलवे स्टेशन से गोल देऊल के बीच अतिरिक्त फेरियां चलाई जाएंगी। वहीं A-245 और A-276 पर रविवार को छोड़कर अतिरिक्त फेरियां बढ़ाई जाएंगी।
A-62 बस मार्ग का परिचालन ताड़देव स्थित वसंतराव नाईक चौक तक सीमित किया जाएगा।
BEST ने A-200 बस मार्ग का विस्तार वडाला आगार से श्रावण यशवंते चौक तक करने का फैसला किया है। इसी तरह A-315 का विस्तार प्रतीक्षानगर आगार तक किया जाएगा।
इसके अलावा A-419 और A-427 बस मार्गों को घाटकोपर आगार तक बढ़ाया जाएगा। A-433 का विस्तार J.P.P.D. बस डिपो तक किया जाएगा।
मुंबई BEST के अनुसार, यात्रियों की संख्या बेहद कम होने के कारण A-471 बस सेवा रद्द की जाएगी। इसके अलावा कुछ सामान्य बस सेवाओं को AC बस सेवा में परिवर्तित किया जाएगा।
BEST के बदलावों के तहत 153 को A-153, 223 को A-223, 242 को A-242, 244 को A-244, 266 को A-266, 392 को A-392 और 423 को A-423 किया जाएगा। वहीं C-505 को A-C 505 AC बस सेवा में बदला जाएगा। ये बदलाव 5 अक्टूबर से लागू होने के बाद यात्रियों को बदले हुए रूट और सेवा व्यवस्था के अनुसार यात्रा करनी होगी।