ब्लेड बैटरी वाली इलेक्ट्रिक बस (फोटो नवभारत)
मुंबई

मुंबई में दौड़ेंगी नई ब्लेड बैटरी वाली ई-बसें, BEST के बेड़े में शामिल होंगी 49 अत्याधुनिक बसें

Mumbai BEST Blade Battery Electric Buses: BEST के बेड़े में 49 नई ब्लेड बैटरी वाली इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। इनमें से 9 बसें मागाथाने डिपो पहुंच गई हैं। इनकी रेंज 325 से 500 किमी तक बताई गई है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • BEST को 49 नई ब्लेड बैटरी ई-बसें मिलेंगी, जिनमें से 9 पहुंच चुकी हैं।

  • नई बसों की बताई गई रेंज 325 से 500 किमी तक है।

  • बसें दक्षिण मुंबई, उपनगरों और संभावित रूप से नवी मुंबई के मार्गों पर चलेंगी।

Electric Buses 325 To 500 Km Range: मुंबई की सड़कों पर अब नई पीढ़ी की अत्याधुनिक ई बसें दौड़ती नजर आएंगी। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के बेड़े में ब्लेड बैटरी ई बसों को शामिल किया जा रहा है। पहले चरण में कुल 49 इलेक्ट्रिक बसों में 9 नई ब्लेड बैटरी वाली ई-बसें मागाथाने डिपो में पहुंच गईं हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, अगले एक सप्ताह के भीतर सभी 49 नई बसों की आपूर्ति होने की उम्मीद है। इन बसों के शामिल होने से BEST की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेने के साथ लंबी दूरी के मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।

चार्जिंग में भी बचेंगे समय

नई ई-बसों का निर्माण ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड ने किया है। इनमें अत्याधुनिक ब्लेड बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो अधिक ऊर्जा भंडारण क्षमता, बेहतर सुरक्षा और लंबी परिचालन दूरी के लिए जानी जाती है। इन बसों की रेंज 325 से 500 किलोमीटर तक बताई गई है। इसके मुकाबले BEST के मौजूदा इलेक्ट्रिक बस बेड़े की कई बसें एक बार चार्ज करने पर लगभग 250 किमी तक चलती हैं।

अधिकारियों के अनुसार, भीड़भाड़ वाली शहरी सड़कों पर भी नई बसें कम से कम 325 किमी की दूरी तय कर सकती हैं। इससे इनका लगातार दो दिनों तक संचालन संभव हो सकेगा और बार-बार डिपो लौटकर चार्ज करने की जरूरत कम होगी।

नई तकनीक फायदेमंद

चार्जिंग के मामले में भी नई तकनीक फायदेमंद साबित हो सकती है। मानक हाई-पावर डीसी फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 30 से 45 मिनट लग सकते हैं। वहीं, बैटरी को 100 प्रतिशत चार्ज करने में सामान्यतः एक से दो घंटे का समय लग सकता है।

चेसिस में एकीकृत होगी एलएफपी बैटरी

BEST बस के इन बसों में लिथियम आयरन फॉस्फेट (एलएफपी) आधारित ब्लेड बैटरी को सीधे बस के चेसिस में फिट किया गया है। इससे बैटरी के लिए अलग जगह की जरूरत कम होती है और वाहन की स्थिरता तथा स्थान दक्षता में सुधार होता है। बताया गया कि इन बैटरियों की ऊर्जा भंडारण क्षमता मौजूदा इलेक्ट्रिक एसी बसों की तुलना में कम से कम 30 प्रतिशत अधिक है।

ब्लेड बैटरी तकनीक की एक प्रमुख विशेषता इसकी तापीय सुरक्षा है। इसे अधिक तापमान और चुनौतीपूर्ण जलवायु परिस्थितियों में काम करने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही, 5,000 से अधिक चार्जिंग चक्रों की क्षमता से बैटरी बदलने और रखरखाव पर होने वाला खर्च घटने की उम्मीद है।

दक्षिण मुंबई से उपनगरों तक चलेंगी बसें

BEST अधिकारियों के मुताबिक, नई बसों को दक्षिण मुंबई को उपनगरों से जोड़ने वाले लंबे मार्गों पर तैनात किया जाएगा। कुछ बसें मुंबई से नवी मुंबई के बीच भी चलाई जा सकती हैं। वर्तमान में BEST के बेड़े में 2,800 से अधिक बसें हैं। नई बसों की आपूर्ति और अन्य वाहनों के शामिल होने से कुल संख्या 2,900 के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग