फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

“लाडली बहन” योजना से नया अवसर, अब 1 लाख तक का कर्ज, वो भी 0 प्रतिशत ब्याज पर

महाराष्ट्र सरकार की ओर से लागू की गई लाडली बहन योजना के कई सारे आर्थिक फायदे है। अब मुंबई बैंक ने ऐलान किया है कि इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं को 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: 'मुख्यमंत्री लाडली बहन' योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा। मुंबई बैंक की इस विशेष योजना की गुरुवार को शुरुआत की गई। इसी मौके पर क्यूआर कोड सुविधा का वितरण भी शुरू हुआ।

यह कार्यक्रम मुंबई बैंक के फोर्ट स्थित मुख्य कार्यालय के सभागार में बैंक के अध्यक्ष और विधायक प्रवीण दरेकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस योजना के तहत लाडली बहनों को बिना ब्याज के 1 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा। इसका लाभ लगभग 5,000 बहनों को मिलेगा। इस अवसर पर पहले 200 लाभार्थी बहनों को कर्ज वितरित किया गया।

1 लाख महिलाएं मुंबई बैंक की सदस्य

मुंबई बैंक के अनसार, फिलहाल मुंबई में लगभग 12 से 13 लाख महिलाएं 'लाडली बहन' योजना की लाभार्थी हैं जिनमें से करीब 1 लाख महिलाएं मुंबई बैंक की सदस्य हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें खुद का व्यवसाय शुरू करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

एक लाख तक कर्ज की सुविधा

इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को एक लाख रुपये तक का बिना ब्याज वाला कर्ज दिया जाएगा। महिलाओं को 5 से 10 के समूह में संगठित होकर व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय के स्वरूप के अनुसार उचित जांच-पड़ताल के बाद कर्ज स्वीकृत किया जाएगा। इस कर्ज पर महिलाओं को कोई भी ब्याज नहीं देना होगा क्योंकि ब्याज की राशि सरकार द्वारा महामंडल के माध्यम से अदा की जाएगी। यानी - महिलाओं पर किसी प्रकार का वित्तीय बोझ नहीं आएगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन