फ्रांसीसी महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

फ्रांसीसी महिला को देख बिगड़ी स्कूटर सवार शख्स की नीयत, मुंबई पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

Mumbai Crime News: मुंबई बांद्रा में फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास की महिला कर्मचारी से स्कूटर सवार ने छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने 50 CCTV खंगालकर आरोपी सुनील वाघेला को 24 घंटे में गिरफ्तार किया।

आकाश मसने

French Consulate Employee Molestation Case: मुंबई के बांद्रा वेस्ट में 8 नवंबर की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में काम करने वाली एक 27 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ की गई। महिला ने 14 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।

मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में 8 नवंबर की रात लगभग 12:25 बजे यह घटना हुई। पीड़ित महिला मुंबई के फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में कर्मचारी है। महिला के बयान के अनुसार, वह अपने एक दोस्त से मिलने के बाद अपने घर लौट रही थी। तभी एक स्कूटर सवार व्यक्ति ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करने के बाद उस व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ की और मौके से तुरंत फरार हो गया।

हालांकि, पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के 5 दिन बाद, यानी 14 नवंबर को पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।

सीसीटीवी फुटेज और स्कूटर नंबर से हुई पहचान

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे 50 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज की जांच के दौरान, एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला का पीछा करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी के स्कूटर के नंबर से उसका पता लगाया और 24 घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील वाघेला के रूप में की है। आरोपी धारावी का रहने वाला है और कबाड़ का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि आरोपी का घर पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।

गिरफ्तारी के बाद हंगामा और पुलिस हिरासत

जब पुलिस आरोपी सुनील वाघेला को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। आरोपी सुनील वाघेला को रविवार को बांद्रा के हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़ित का पीछा कर रहा था। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी उस रात बांद्रा इलाके में क्यों घूम रहा था।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां