मुंबई से गिरफ्तार युगांडा की महिलाएं (सोर्स: IANS) 
मुंबई

मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, अवैध रूप से रह रही युगांडा की 2 महिलाएं गिरफ्तार, होगी डिपोर्ट

Illegal Foreigners In Mumbai: मुंबई के वाकोला में पुलिस और ATC ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध रूप से रह रही युगांडा की 2 महिलाओं को हिरासत में लिया। बिना वैध वीजा रह रही महिलाओं को डिपोर्ट किया जाएगा।

आकाश मसने

Uganda Women Arrested In Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी में सुरक्षा को लेकर मुस्तैद मुंबई पुलिस और एंटी-टेररिज्म सेल (ATC) ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुंबई के वाकोला इलाके के अंतर्गत आने वाले कालिना क्षेत्र से दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। ये महिलाएं पिछले काफी समय से बिना किसी वैध दस्तावेज और वीजा के भारत में अवैध रूप से निवास कर रही थीं।

खुफिया जानकारी के बाद बिछाया गया जाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एटीसी को काफी समय से इन महिलाओं के बारे में गोपनीय सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद, वाकोला पुलिस और एटीसी की टीम ने एक विशेष रणनीति के तहत कालिना इलाके में 'टारगेटेड रेड' (छापेमारी) की। इस कार्रवाई के दौरान युगांडा की नागरिक नकायोंडो रोज (37) और केमिगिसा प्रोसकोविया (26) को हिरासत में लिया गया।

वीजा की अवधि हो चुकी थी खत्म

प्रारंभिक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में यह खुलासा हुआ कि दोनों महिलाएं वैध वीजा पर भारत आई थीं, लेकिन उनके वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद उन्होंने देश नहीं छोड़ा। वे पिछले कुछ सालों से नियमों का उल्लंघन कर छिपकर रह रही थीं। मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेशी नागरिक अधिनियम (Foreigners Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डिपोर्टेशन की तैयारी तेज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी विदेशी नागरिक का बिना वैध दस्तावेज के देश में रहना राष्ट्रीय सुरक्षा और नियमों के खिलाफ है। फिलहाल, दोनों महिलाओं को वापस उनके देश भेजने यानी 'डिपोर्टेशन' की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने युगांडा दूतावास से संपर्क साधा है और जरूरी आधिकारिक कागजी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून के मुताबिक जल्द से जल्द इन्हें वापस भेजने के प्रयास जारी हैं।

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया