मुंबई सेंटल जेल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

आर्थर रोड जेल में मचा हड़कंप, कैदी ने अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Mumbai News: मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैदी ने विवाद सुलझाने पहुंचे अधिकारी पर हमला कर दिया। अधिकारी चव्हाण गंभीर रूप से घायल, आरोपी कैदी पर मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी।

आकाश मसने

Arthur Road Jail Attack News: आर्थर रोड जेल से शनिवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब कैदियों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए एक जेल अधिकारी पर ही एक कैदी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में जेल अधिकारी चव्हाण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर पर और दाहिनी आंख के पास गहरी चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी कैदी की पहचान अफ्फान सैफुद्दीन खान के रूप में हुई है। उसने उसी जेल में बंद एक अन्य कैदी, मोहम्मद इम्तियाज इस्तियाक खान की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी चव्हाण विवाद को शांत कराने पहुंचे और अफ्फान से पूछताछ की कि उसने इम्तियाज पर हमला क्यों किया।

कैदी अचानक हुआ आक्रामक

इसी दौरान अफ्फान ने अचानक आक्रामक होकर अधिकारी चव्हाण पर हमला कर दिया। उसने अपना सिर जोर से जेल अधिकारी के सिर पर मारा, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमले के बाद भी आरोपी कैदी लगातार आक्रामक व्यवहार करता रहा और गाली-गलौज करते हुए जेल प्रशासन के कामकाज में बाधा डालता रहा।

कैदी के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना के बाद घायल अधिकारी चव्हाण ने एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपी कैदी अफ्फान सैफुद्दीन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि घटना किसी बड़े कैदियों के आपसी गैंगवार से जुड़ी हो सकती है।

आर्थर रोड जेल में आए दिन कैदियों के बीच विवाद की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस तरह सीधे जेल अधिकारी पर हमला होना गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम