मुंबई एपीएमसी मटर भाव सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में सर्दियों की मटर हुई सस्ती, 120 से घटकर 50 रुपये किलो पहुंचा भाव; आवक में भारी उछाल

Mumbai APMC Green Peas Price: मुंबई थोक बाजार में आवक बढ़ने से हरी मटर ₹120 से घटकर ₹50 प्रति किलो पर आ गई है। हालांकि, भिंडी, ग्वार, फ्रेंच बीन्स और गाजर के दाम बढ़े हैं।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुंबई के थोक बाजार में हरी मटर 120 से घटकर 50 रुपये किलो हुई।

  • 23 नवंबर को मटर की आवक बढ़कर 2,526 क्विंटल पहुंची।

  • महीने की शुरुआत से कीमतों में करीब 58% की गिरावट।

  • मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों से बढ़ी मटर की आपूर्ति।

  • मटर सस्ती, लेकिन भिंडी, फरासबी, ग्वार और गाजर महंगी हुई।

Mumbai Vegetable Wholesale Market Rates: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही मुंबई कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के थोक बाजार में हरी मटर की आवक तेजी से बढ़ने लगी है। नई फसल की आपूर्ति बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

महीने की शुरुआत में 120 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मटर का औसत थोक भाव सोमवार, 23 नवंबर को घटकर 50 रुपये प्रति किलो रह गया। यानी एक महीने से भी कम समय में कीमत में 70 रुपये की गिरावट आई है। दूसरी ओर, भिंडी, फरासबी, ग्वार और गाजर के भाव में तेजी देखी गई है।

मटर की आवक में लगातार बढ़ोतरी

एपीएमसी की दर सूची के अनुसार, 6 नवंबर को बाजार में मटर की आवक महज 130 क्विंटल थी। उस समय इसका औसत थोक भाव 120 रुपये प्रति किलो था। इसके बाद आवक में लगातार इजाफा हुआ। 9 नवंबर को 1,379 क्विंटल, 14 नवंबर को 1,773 क्विंटल और 23 नवंबर को बढ़कर 2,526 क्विंटल मटर बाजार में पहुंची। आपूर्ति बढ़ने से कीमतों में करीब 58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

उत्तर भारत से भी बढ़ेगी आपूर्ति

मटर की खेती के लिए सर्दियों का मौसम अनुकूल माना जाता है। उत्तर भारत में अक्टूबर से नवंबर के बीच इसकी बुवाई होती है। फसल की किस्म के अनुसार लगभग 65 से 110 दिनों में फलियां कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं। मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर के दौरान मटर की कटाई प्रमुखता से होती है। वहीं हरियाणा और पंजाब में क्रमशः जनवरी-फरवरी और मार्च के दौरान बड़े पैमाने पर फसल बाजार में आती है।

इन राज्यों से मुंबई पहुंचती है मटर

मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक मटर उत्पादन के प्रमुख राज्य हैं। मुंबई के बाजार में महाराष्ट्र राज्य के अलावा इन राज्यों से भी मटर की आपूर्ति होती है।

आगे भी बनी रह सकती है आवक

सब्जी व्यापारी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, मध्य प्रदेश की नई फसल और इसके बाद उत्तर भारत से बढ़ने वाली आपूर्ति के कारण आने वाले समय में बाजार में मटर की उपलब्धता बनी रहने की संभावना है। हालांकि, कीमतों में आगे का उतार-चढ़ाव उत्पादन, मौसम, परिवहन और बाजार की मांग पर निर्भर करेगा।

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट