आरटीओं ने की 427 एंबुलेंसों की जांच (सोर्स: एआई)
मुंबई

मुंबई RTO ने की 427 एंबुलेंसों की जांच; 82 में मिली खामियां, लगाया 79 हजार से अधिक जुर्माना

Mumbai Ambulance RTO Inspection: मुंबई में जनवरी-अगस्त 2026 तक 427 एंबुलेंस की RTO जांच हुई। 82 में नियमों का उल्लंघन मिला और 79 हजार रुपएं से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

आलोक उमाकृष्ण

मुंबई, मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाली एंबुलेंस की फिटनेस और सुरक्षा को लेकर मुंबई आरटीओ की जांच में गंभीर खामियां सामने आई हैं। जनवरी से अगस्त के बीच मुंबई के चार आरटीओ कार्यालयों के तहत 427 एंबुलेंस का निरीक्षण किया गया।

इनमें 82 एंबुलेंस नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं। इन मामलों में 79 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। बताया गया कि उल्लंघन के मामलों में वडाला सबसे आगे रहा।

मुंबई में अलग-अलग जगहों से जुर्माना की वसूली

मुंबई सेंट्रल, अंधेरी, वडाला और बोरीवली आरटीओ के अंतर्गत कुल 1,498 एंबुलेंस पंजीकृत हैं। अंधेरी आरटीओ ने सबसे अधिक 237 एंबुलेंस की जांच की, जिनमें 22 में खामियां मिलीं। इन पर 46 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, वडाला में 140 एंबुलेंस की जांच में सबसे अधिक 36 उल्लंघन सामने आए और 13 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

मुंबई सेंट्रल आरटीओ ने 25 एंबुलेंस की जांच में 12 उल्लंघन पाए और 20 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया। बोरीवली में भी 25 एंबुलेंस की जांच में 12 उल्लंघन मिले। हालांकि, यहां लगाए गए जुर्माने की राशि उपलब्ध नहीं है। आंकड़ों के अनुसार जांच की गई लगभग हर पांचवीं एंबुलेंस में नियमों का उल्लंघन मिला।

जांच में देखी जाती हैं वास्तिवक स्थिति

रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस की जांच में केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि एंबुलेंस की वास्तविक स्थिति भी देखी जाती है। इसमें वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, पीयूसी, परमिट और चालक का लाइसेंस जांचा जाता है। इसके अलावा एआईएस-125 मानकों के तहत वाहन की संरचना और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता देखी जाती है।

ऑक्सीजन, स्ट्रेचर, प्राथमिक इलाज सामग्री, सायरन और आपातकालीन लाइट के साथ ब्रेक, टायर, लाइट और इंडिकेटर भी जांचे जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार खराब उपकरण या सुरक्षा संबंधी खामी मरीजों के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी खतरा बन सकती है।

जनवरी-अगस्त 2026 तक के आंकड़ें

आरटीओएम्बुलेंस निरीक्षणउल्लंघनजुर्माना
मुंबई सेंट्रल2512₹20,000 से अधिक
अंधेरी23722₹46,000
वडाला14036₹13,000
बोरीवली2512राशि अनुपलब्ध
कुल42782₹79,000 से अधिक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग