स्टील पुल, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, भिवंडी में बना महाराष्ट्र का पहला 100 मीटर लंबा स्टील पुल, 16 तैयार

Mumbai Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत भिवंडी में महाराष्ट्र का पहला 100 मीटर लंबा और 1,405 टन वजनी स्टील पुल बनकर तैयार हो गया है। पूरे मार्ग पर 28 पुल बनने हैं।

रूपम सिंह

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project Bhiwandi Steel Bridge: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना ने बुनियादी ढांचे के विकास में एक अहम पड़ाव पार किया है। परियोजना के तहत महाराष्ट्र का पहला अत्याधुनिक स्टील पुल ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में तैयार हो गया है। दिवे-अंजुर गांव के पास नाशिक हाईवे पर बने इस पुल की लंबाई 100 मीटर और वजन 1,405 मीट्रिक टन है।

रात में हाईवे यातायात रोककर किया गया निर्माण

पुल के निर्माण और स्थापना के दौरान हाईवे पर यातायात को कम से कम प्रभावित करने का विशेष ध्यान रखा गया। इसके लिए विशाल स्टील संरचना को रात के समय यातायात बंद रहने के दौरान स्थापित किया गया। पुल का मुख्य निर्माण तमिलनाडु के त्रिची स्थित आधुनिक कार्यशाला में किया गया था।

1,300 किलोमीटर दूर से महाराष्ट्र पहुंचा पुल

निर्माण स्थल से लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करके इस भारी-भरकम स्टील संरचना को विशेष ट्रेलरों के जरिए महाराष्ट्र राज्य लाया गया। इसके बाद भिवंडी में निर्धारित स्थान पर इसकी असेंबली और स्थापना की प्रक्रिया पूरी की गई।

बुलेट ट्रेन मार्ग पर 28 स्टील पुल प्रस्तावित

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर सड़कों, एक्सप्रेसवे, बड़ी नदियों और रेलवे लाइनों को पार करने के लिए कई बड़े स्टील पुल प्रस्तावित हैं। पूरे मार्ग पर कुल 28 स्टील पुल बनाए जाने हैं, जिनमें से अब तक 16 पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है।

54,076 हाई-कैपेसिटी बोल्ट का इस्तेमाल

100 मीटर लंबे इस पुल को जमीन से करीब 17.5 मीटर की ऊंचाई पर अस्थायी सपोर्ट स्ट्रक्चर के ऊपर असेंबल किया गया। इस जटिल प्रक्रिया में 22 स्किड अरेंजमेंट और 54,076 उच्च क्षमता वाले टीटीएचएसबी बोल्ट का इस्तेमाल किया गया। पुल की सुरक्षा और टिकाऊपन बढ़ाने के लिए सी-5 सुरक्षात्मक पेंट प्रणाली और इलास्टोमेरिक बेयरिंग भी लगाए गए हैं।

150 टन क्षमता वाले जैक से अंतिम स्थापना

असेंबली पूरी होने के बाद 150 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो हॉलो जैक और प्री-स्ट्रेस्ड मैकएलॉय बार की मदद से स्वचालित प्रणाली के जरिए पुल को खींचकर उसके अंतिम स्थान पर स्थापित किया गया।

पुल की प्रमुख विशेषताएं

  • लंबाई: 100 मीटर

  • वजन: 1,405 मीट्रिक टन

  • ऊंचाई: 14 मीटर

  • चौड़ाई: 14 मीटर

  • उच्च क्षमता वाले बोल्ट: 54,076

  • स्थान: दिवे-अंजुर, भिवंडी, महाराष्ट्र

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन