मुंबई में आध्यात्मिक गुरु राकेश की 60वीं जन्म-वर्षगांठ पर सजा अध्यात्म और सेवा का महाकुंभ

Mumbai Aho Gurudev Event News: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर द्वारा 'अहो गुरुदेव' समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नए कैंसर अस्पताल की घोषणा की गई।
A spiritual gathering at Mumbai's Jio World Convention Centre
अहो गुरुदेव कार्यक्रम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Aho Gurudev Event Shrimad Rajchandra Mission Dharampur: जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर 25 और 26 सितंबर को पूरी दुनिया के लिए एक आध्यात्मिक संगम स्थल बना, जब श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर द्वारा 'अहो गुरुदेव-एक प्रबुद्ध जीवन के 60 वर्ष' का आयोजन किया गया।

यह समारोह श्रीमद् राजचंद्र के भक्त राकेश की 60वीं जन्म-वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में 214 शहरों और 24 देशों से आए हजारों आध्यात्मिक साधक, कॉर्पोरेट लीडर और युवा शामिल हुए।

समारोह में मोरारी बापू, आनंदमूर्ति गुरुमां, स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी स्वरूपानंद, बीके बहन शिवानी, साध्वी भगवती सरस्वती और भिखु संघसेना सहित देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित संत उपस्थित रहे।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पद्म विभूषण एन. आर. नारायण मूर्ति, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, अभिनेता रणबीर कपूर, टोरेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस सुधीर मेहता और अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा जैसी कई दिग्गज हस्तियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

अंधकार को दूर करने का एकमात्र उपाय प्रकाशः गुरुदेव

गुरुदेव ने कहा कि अंधकार को दूर करने का एकमात्र उपाय प्रकाश की ओर प्रयास करना है। उन्होंने आधुनिक मन की तुलना एक ऐसे स्मार्टफोन से की जिसमे बहुत सारे ऐप (जैसे कल, आज, करियर, तुलना, भय और पछतावा) खुले हों। उन्होंने समझाया कि आध्यात्मिकता मन के अनावश्यक ऐप बंद करना सीखना' है और हर विचार सार्थक नहीं होता।

A spiritual gathering at Mumbai's Jio World Convention Centre
पुणे की बढ़ती पानी की जरूरत के बीच मुलशी बांध से मिल सकता है 5 TMC पानी, मनपा ने शुरू की तैयारी

ब्रह्मचर्य दीक्षा और 60 ऐतिहासिक पहलों की घोषणा

दीक्षा समारोहः आयोजन के दौरान पवित्र आत्मार्पित दीक्षा (संन्यास) समारोह हुआ, जिसमें 11 युवा साधकों ने ब्रह्मचर्य व्रत लेकर अपना जीवन उच्च उद्देश्य को समर्पित किया।

सामाजिक घोषणाएं: मिशन के अस्पताल नेटवर्क का विस्तार करते हुए धरमपुर में एक नए कैसर अस्पताल की घोषणा की गई, जहां दा विची रोबोटिक सर्जरी की सुविधा से 11 लाख से अधिक आदिवासियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा एक गुर्दा और नेत्र अस्पताल भी खुलेगा।

A spiritual gathering at Mumbai's Jio World Convention Centre
महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया के खिलाफ HC में याचिका, 2.10 करोड़ नाम हटने की आशंका पर 5 अक्टूबर को सुनवाई

व्यापक सेवा अभियानः एनीमिया और दृष्टि देखभाल परियोजनाओं के तहत करोड़ों लोगों की जांच की गई है। लेह से दरभंगा तक फैले छह मेगा मेडिकल कैंपों के माध्यम से मिशन ने अपने 60वें वर्ष में 6 करोड़ लोगों तक पहुंचने का संकल्प लिया है, जिसके तहत 100 से अधिक भागीदारों के साथ प्रतिदिन 60 मेडिकल कैंप चलाए जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com