चालू रेल पटरिया (फोटो सोर्स-नवभारत) 
मुंबई

MRVC की बड़ी उपलब्धि: 7 रेल लाइनों के नीचे तैयार हुआ हाईटेक वॉटरप्रूफ सबवे

Mumbai MMR Infrastructure: MRVC ने भिवंडी रोड स्टेशन के पास 7 चालू रेल लाइनों के नीचे 68 मीटर लंबा अत्याधुनिक वॉटरप्रूफ सब-वे बनाया। हाइड्रोलिक एयर पुशिंग तकनीक से बनी इस सुरंग से रुकेगी ट्रेस पासिंग।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai MRVC Bhiwandi Road Station: एमएमआर के रेलवे स्टेशनों के आसपास बढ़ती भीड़ की सुरक्षा के लिए अनेक उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन (MRVC) ने सेंट्रल रेलवे के पनवेल-वसई रोड सेक्शन पर भिवंडी रोड स्टेशन के पास ट्रेस पासिंग वाली जगह पर एक लेटेस्ट वॉटरप्रूफ सबवे का निर्माण किया है। पैदल चलने वालों के लिए यह अत्याधुनिक सब वे बहुत ही सुरक्षित सबित होने वाला है। इसके खुल जाने से यहां यात्रियों को काफी राहत मिली है।

एडवांस्ड इंजीनियरिंग

68 मीटर लंबा (अंदरूनी साइज़ 2.6 ×3.0 मीटर) अंडरग्राउंड स्ट्रक्चर, रेल ट्रैफिक को बिना रोके, एडवांस्ड इंजीनियरिंग तकनीकों का इस्तेमाल करके बनाया गया है। यह सात चालू रेलवे लाइनों के नीचे बनाया गया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ऑपरेशन सहित भारी माल ढुलाई को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया यह सबवे, पैदल चलने वालों और दो पहिया वाहनों के लिए सुरक्षित है। यह वाटर प्रूफ होने के नाते हर मौसम में क्रॉसिंग की सुविधा देता है। इससे यहां ट्रेस पासिंग पर लगाम लगेगी।

हाइड्रोलिक एयर पुशिंग मेथड

एमआरवीसी के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में एक एडवांस्ड हाइड्रोलिक एयर पुशिंग मेथड का इस्तेमाल कर चार बड़े प्रीकास्ट रीइन्फ़ोर्स्ड कंक्रीट सेगमेंट लगाए गए। पानी के अंदर जाने से लंबे समय तक सुरक्षा के लिए EPDM रबर गैस्केट, HDPE मेम्ब्रेन, FPO जॉइंट टेप और एडवांस्ड सीलिंग अरेंजमेंट जैसे खास वॉटरप्रूफिंग सिस्टम लगाए गए हैं।

पूरे सबवे में ढके हुए रास्ते, पैदल चलने वालों के लिए पूरी आसानी, दीवारों पर सजावटी फिनिश, सही लाइटिंग, वेंटिलेशन और पानी निकलने की अच्छी व्यवस्था की गई है। एमआरवीसी ने तकनीकी रूप से यह मुश्किल काम चालू रेलवे लाइनों के नीचे सफलतापूर्वक पूरा किया। मुंबई एमएमआर के रेल यात्रियों के साथ स्थानीय समुदायों के फ़ायदे के लिए मॉडर्न, सुरक्षित और मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर देने का MRVC का प्रयास रहा है।

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू