पुलिस की गिरफ्त में चार आरोपी (सोर्स: IANS)
मुंबई

MPSC पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच ने सांगली-बुलढाणा-मुंबई से 4 लोगों को किया गिरफ्तार, 11 तक पहुंची संख्या

MPSC Paper Leak 4 More Arrested: एमपीएससी औषध निरीक्षक परीक्षा प्रश्नसंच लीक मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 उम्मीदवारों और 2 बिचौलियों को गिरफ्तार किया। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

आलोक उमाकृष्ण

MPSC Drug Inspector Exam Paper Leak: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की औषध निरीक्षक पद की परीक्षा में प्रश्नसंच लीक और अनधिकृत तरीके से हासिल करने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में दो उम्मीदवार और दो बिचौलिए शामिल हैं। इन नई गिरफ्तारियों के बाद मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दो उम्मीदवार और दो बिचौलिए गिरफ्तार

गिरफ्तार उम्मीदवारों की पहचान साजिद संदे और विजय किंगर के रूप में हुई है। साजिद संदे को सांगली, जबकि विजय किंगर को बुलढाणा से गिरफ्तार किया गया। वहीं, बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले संदीप खलाटे और भैरवनाथ कदम को नवी मुंबई से पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर प्रश्नसंच हासिल करने और उसकी लेन-देन से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

गोपनीय प्रश्नसंच निकालकर आर्थिक लाभ का आरोप

जांच में सामने आया कि MPSC परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता से कथित तौर पर समझौता किया गया। आरोप है कि लोकसेवक के तौर पर सौंपे गए सरकारी कर्तव्य का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ के लिए परीक्षा का प्रश्नसंच अनधिकृत तरीके से बाहर निकाला गया और उसकी लेन-देन की गई। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पहले 7 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में इससे पहले अवर सचिव अभिजीत लेंडवे, गोपनीय कक्ष में कार्यरत सहायक कक्ष अधिकारी विश्वेश्वर नकाते, सहायक कक्ष अधिकारी गोपाल मराठे, कौटिल्य अकादमी के संचालक प्रवीण पाटील, बिचौलिए अमृत पाटील और लोकेश उर्फ गौरव पाटील तथा उम्मीदवार ऋतुजा पाटील को गिरफ्तार किया जा चुका है।

12 लाख रुपये की डील की जांच

जांच के अनुसार, उम्मीदवार ऋतुजा पाटील और गौरव पाटील के बीच कथित रूप से संबंध थे। ऋतुजा ने अपने पिता अमृत पाटील से परीक्षा का प्रश्नसंच हासिल करने की बात कही थी। इसके बाद अमृत पाटील कथित बिचौलिए प्रवीण पाटील के संपर्क में आया। पुलिस के अनुसार, प्रवीण पाटील नंदुरबार में कोचिंग क्लास चलाता था।

जांच में प्रवीण पाटील और गिरफ्तार MPSC अधिकारियों के बीच करीब 5 लाख रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस को कथित तौर पर पूरी डील करीब 12 लाख रुपये में होने की जानकारी मिली है। फिलहाल विशेष जांच दल मामले की आगे जांच कर रहा है।

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी