टाइगर को घुमाते हुए निलेश लंके (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

सांसद निलेश लंके का ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर! गले में पट्टा बांधकर खूंखार बाघ को घुमाते दिखे सांसद, देखें VIDEO

Nilesh Lanke Tiger Video: ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच सांसद निलेश लंके का असली बाघ को गले में पट्टा बांधकर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है। जानिए क्या है लंके का यह ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर।

गोरक्ष पोफली

MP Nilesh Lanke Original Operation Tiger Viral Video: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय 'ऑपरेशन टाइगर' शब्द की जबरदस्त गूंज है। एक ओर जहाँ उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों के टूटने की खबरें 'ऑपरेशन टाइगर' के नाम से चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के सांसद निलेश लंके का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निलेश लंके किसी राजनीतिक 'टाइगर' के साथ नहीं, बल्कि एक असली और खूंखार बाघ के साथ सैर करते नजर आ रहे हैं।

बाघ के साथ रॉयल वॉक

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद निलेश लंके के हाथ में एक मोटी रस्सी है, जिसका दूसरा सिरा सीधे एक विशालकाय बाघ के गले में बंधा हुआ है। बाघ बड़े ही रौब के साथ आगे बढ़ रहा है और सांसद लंके अत्यंत सावधानी के साथ उसके पीछे चल रहे हैं,। वीडियो के एक हिस्से में जब बाघ एक जगह रुकता है, तो निलेश लंके उसके सामने जाकर कुछ क्षणों तक उसकी आंखों में आंखें डालकर देखते भी हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

सांसद निलेश लंके का यह अंदाज महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति में कई बड़े संकेत दे रहा है। राज्य में इस समय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कथित ऑपरेशन टाइगर की चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे समय में शरद पवार के कट्टर समर्थक माने जाने वाले निलेश लंके का असली बाघ के साथ यह वीडियो सामने आना महज इत्तेफाक है या कोई प्रतीकात्मक राजनीतिक संदेश , इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

ऑपरेशन टाइगर पर तंज?

राजनैतिक विश्लेषक इस वीडियो को उद्धव गुट में मची हलचल और 'ऑपरेशन टाइगर' की खबरों पर एक तंज के रूप में भी देख रहे हैं। चर्चा है कि इस वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि असली 'टाइगर' का साथ और उस पर नियंत्रण किसके पास है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस स्थान का है और किस संदर्भ में बनाया गया है, लेकिन इसने पूरे महाराष्ट्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ठाकरे गुट के सांसदों की बगावत की खबरों के बीच निलेश लंके के इस "ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर" ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग