मोदी का जन्मदिन लोकतंत्र के लिए काला दिन, कांग्रेस सांसद के बयान पर मचा बवाल! 
मुंबई

मोदी का जन्मदिन लोकतंत्र के लिए काला दिन, कांग्रेस सांसद के बयान पर मचा बवाल!

Maharashtra Politics: कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने पीएम मोदी के जन्मदिन को 'लोकतंत्र के लिए काला दिन' बताया। BJP और शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विवाद बढ़ता जा रहा है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: कांग्रेस की सांसद प्रणीति शिंदे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लोकतंत्र के लिए ‘‘काला दिन'' करार दिया, जिसके बाद भाजपा और शिवसेना के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का जन्मदिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है, क्योंकि देश वोटों की चोरी के साथ अघोषित आपातकाल का सामना कर रहा है।''

प्रणीति शिंदे ने दावा किया कि विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है और लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं। उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की।

उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने प्रणीति पर पलटवार करते हुए 2014 से पहले कांग्रेस नीत सरकारों के कार्यकाल को ‘काला दिन' करार दिया। शिंदे ने कहा, ‘‘भारत विकास के माध्यम से बदलाव देख रहा है। कांग्रेस प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विकसित भारत के नारे को पचा नहीं पा रही है।''

उन्होंने बताया कि मोदी ने कांग्रेस शासन की पहचान भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया है। शिंदे ने एआई से बनाई गई वीडियो से मोदी की दिवंगत मां को राजनीति में घसीटने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक साधारण महिला थीं, जिन्होंने कभी प्रधानमंत्री की मां की तरह व्यवहार नहीं किया, बल्कि एक आम इंसान की तरह रहीं। प्रधानमंत्री की मां का अपमान करना देश की सभी माताओं का अपमान करने जैसा है और इसे कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।''

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि कांग्रेस ‘घृणित' मानसिकता वाले लोगों की पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ये बातें कांग्रेस को शोभा नहीं देतीं। हालांकि, यह भी सच है कि यह महात्मा गांधी की कल्पना की पार्टी नहीं है। वे स्वार्थ और सत्ता के लिए मंत्रियों के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।'' -एजेंसी इनपुट के साथ

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर