MMRDA बैरिकेड हटाने का अभियान (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मानसून से पहले MMRDA का मेगा अभियान, 1.12 लाख मीटर बैरिकेड हटाए गए

MMRDA Removes Barricades: मुंबई महानगर क्षेत्र में मानसून के दौरान ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए एमएमआरडीए ने मेट्रो कॉरिडोरों से 1.12 लाख मीटर बैरिकेड हटाए हैं। इससे सड़क चौड़ी होने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

MMRDA Removes Barricades Before Monsoon: मुंबई महानगर क्षेत्र में मानसून के दौरान यातायात को सुगम बनाने और नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से एमएमआरडीए ने बड़े पैमाने पर बैरिकेड हटाने का मेगा अभियान शुरू किया है।

मेट्रो लाइन 2बी, 4, 5, 6 और 9 समेत विभिन्न कॉरिडोरों पर संरचनात्मक कार्य पूर्ण होने के बाद अब तक 1।12 लाख मीटर बैरिकेड हटाकर मेट्रो मार्गों के नीचे की सड़कें आम नागरिकों के लिए खोल दी गई हैं।

इस पहल से ट्रैफिक जाम कम होने, सड़कों की चौड़ाई बढ़ने, जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने और मानसून के दौरान यात्रियों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एमएमआरडीए के अनुसार विभिन्न मेट्रो कॉरिडोरों पर वायाडक्ट और संरचनात्मक कार्य तेजी से पूरे होने के बाद मानसून पूर्व सड़क मार्गों की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

इसके तहत पूर्ण हो चुके वायाडक्ट के नीचे लगाए गए बैरिकेड चरणबद्ध तरीके से हटाए जा रहे हैं। इससे ट्रैफिक जाम कम होने, सड़कों की चौड़ाई बढ़ने और वर्षा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

हाल ही में हुई बैठक में महानगर आयुक्त डॉ। संजय मुखर्जी, अतिरिक्त महानगर आयुक्त विक्रम कुमार और अश्विन मुदगल ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि मेट्रो लाइन 2बी पर 18,277 मीटर, लाइन 4 और 4ए पर 31,706 मीटर, लाइन 5 पर 11,134 मीटर, लाइन 6 पर 28,952 और लाइन 9 पर 17,275 मीटर बैरिकेड हटाने का काम पूरा हो चुका है। वहीं मेट्रो लाइन 12 पर 7,174 मीटर क्षेत्र खाली कराया गया है, जबकि लाइन 7ए पर यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से जारी है। एमएमआरडीए विशेष रूप से उन स्थानों पर बैरिकेड हटाने को प्राथमिकता दे रहा है, जहां वायाडक्ट, पियर और अन्य संरचनात्मक कार्य अंतिम चरण में हैं या पूरे हो चुके हैं। इससे मानसून से पहले सड़क की अधिकतम चौड़ाई नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

बेहतर होगा ट्रैफिक का प्रवाह

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य केवल कॉरिडोर बनाना नहीं, बल्कि निर्माण के दौरान भी नागरिकों को राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बैरिकेड हटाकर सड़कों को खोलना नागरिक-केंद्रित निर्णय है, जिससे ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होगा और मानसून में आवागमन आसान बनेगा।

कैरिजवे चौड़ाई तुरंत बहाल करने के निर्देश

उपमुख्यमंत्री व एमएमआरडीए अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि मानसून से पहले बैरिकेड हटाना ट्रैफिक प्रबंधन और जनता की सुविधा के लिहाज से बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जहां भी संरचनात्मक कार्य पूरे हो चुके हैं, वहां यातायात के लिए अधिकतम कैरिजवे चौड़ाई तुरंत बहाल की जाए।

24 घंटे तैयारी की व्यवस्था

महानगर आयुक्त डॉ संजय मुखर्जी ने बताया कि मानसून पूर्व तैयारियों के तहत सभी ठेकेदारों और परियोजना एजेंसियों को आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, डिवॉटरिंग पंप, सुरक्षा कर्मी और 24 घंटे तैयारी व्यवस्था तैनात करने के निर्देश दिए गए है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक