मुंबई मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: कल्याण-तलोजा मेट्रो को मिली नई गति, एमएमआरडीए ने लॉन्च किया 100वां यू-गर्डर

Mumbai Metro: एमएमआर मेट्रो लाइन-12 ने डोंबिवली में 100वें यू-गर्डर के लॉन्च के साथ बड़ा पड़ाव पार किया। परियोजना से कल्याण-तलोजा-नवी मुंबई एयरपोर्ट कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में सार्वजनिक परिवहन को नई गति देने वाली मेट्रो लाइन-12 (अंरिंज लाइन एक्सटेंशन) ने निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है।

एमएमआरडीए द्वारा डोंबिवली एमआईडीसी स्टेशन के पास शिलफाटा रोड पर 100वें यू-गर्डर का सफल लॉन्च इस बात का संकेत है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। आने वाले महीनों में निर्माण गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।

पर्यावरण के अनुकूल कनेक्टिविटी

करीब 23.57 किलोमीटर लंबा यह पूर्ण एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर कुल 19 आधुनिक स्टेशनों के साथ विकसित किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद कल्याण, डोंबिवली, तलोजा और प्रस्तावित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बीच निर्बाध, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। यह कॉरिडोर ठाणे–नवी मुंबई क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

आधुनिक इंजीनियरिंग उपलब्धियां शामिल

मेट्रो लाइन-12, कल्याण-शिलफाटा-तलोजा मार्ग के समानांतर चलेगी और लगभग 7 किलोमीटर तक एमएसआरडीसी फ्लाईओवर के साथ इंटीग्रेट होगी। इस परियोजना में कई जटिल और आधुनिक इंजीनियरिंग उपलब्धियां शामिल हैं, जैसे 100 मीटर का क्लियर स्पैन रेलवे लाइन क्रॉसिंग, रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण और 21 से 23 मीटर ऊंचे हाई-राइज मेट्रो स्टेशन। ये सभी पहलू इसे तकनीकी दृष्टि से एक “इंजीनियरिंग मार्वेल” बनाते हैं।

कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह लाइन बेहद अहम है। कल्याण में इसे मेट्रो लाइन-5 से जोड़ा जाएगा, हेडूटेन क्षेत्र में मेट्रो लाइन-14 से और अमनदूत पर नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 से सीधा संपर्क मिलेगा। इससे यात्रियों को बिना बार-बार वाहन बदलने के सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?