मीरा रोड क्रेन अपघात (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO

Mira Road Crane Accident: मिरा रोड में निर्माणाधीन इमारत की 11वीं मंजिल से गिरी विशालकाय क्रेन। हादसे में 12 गाड़ियां चकनाचूर हो गईं और घायल शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गोरक्ष पोफली

Mira Road Crane Collapse Accident: आर्थिक राजधानी मुंबई के करीब मिरा रोड इलाके से एक ऐसी दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत की 11वीं मंजिल से एक विशालकाय क्रेन अचानक ताश के पत्तों की तरह नीचे आ गिरी।

यह हादसा इतना भीषण था कि क्रेन सीधे नीचे खड़ी गाड़ियों और वहां मौजूद लोगों पर जा गिरी। इस खौफनाक मंजर में जहां एक दर्जन वाहन कबाड़ में तब्दील हो गए, वहीं अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे घायल शख्स की मौत की दुखद खबर सामने आई है।

आसमान से बरसी मौत: जेपी नॉर्थ कॉम्प्लेक्स में हाहाकार

मिली जानकारी के मुताबिक, यह रूह कंपा देने वाली घटना शुक्रवार शाम को मिरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ कॉम्प्लेक्स में घटी। यहां आरईआरएस नाम की बिल्डिंग का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा था। शाम के समय जब मजदूर और अन्य लोग अपने काम में व्यस्त थे, तभी 11वीं मंजिल पर तैनात भारी-भरकम क्रेन में अचानक तकनीकी खराबी आई और वह सीधे नीचे आ गिरी।

12 वाहन चकनाचूर, मंजर देख कांप गई रूह

क्रेन का वजन इतना ज्यादा था कि जैसे ही वह जमीन पर गिरी, वहां खड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेन की चपेट में आने से कुल 12 वाहन जिसमें चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां शामिल हैं, पूरी तरह से कुचल गए हैं। घटनास्थल पर मलबे और लोहे के ढेर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस समय वहां क्या मंजर रहा होगा।

इलाज के दौरान तोड़ा दम: गम में बदली चीख-पुकार

शुरुआती खबरों में बताया गया था कि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे पास के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। क्रेन के लोहे के मलबे के नीचे दबने से उसे अंदरूनी और गंभीर चोटें आईं थीं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने साहस दिखाते हुए मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मिरा-भाईंदर नगर निगम का दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस और आपातकालीन बचाव दल युद्ध स्तर पर राहत कार्य में जुट गए। भारी मशीनों के जरिए क्रेन के मलबे और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया गया।

बड़ा सवाल: लापरवाही या हादसा?

इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्रेन 11वीं मंजिल से कैसे गिरी? क्या क्रेन की नियमित जांच की गई थी? प्रशासन अब इन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। फिलहाल, इस हादसे के बाद परिसर में मातम पसरा हुआ है और लोग सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो इस त्रासदी की भयावहता को बयां कर रहे हैं।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले