मुंबई न्यूज 
मुंबई

मीरा-भाईंदर के लघु उद्योगों की समस्याओं पर बड़ी बैठक, आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने जताई प्रतिबद्धता

Mumbai के मीरा-भाईंदर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा Annual General Meeting का आयोजन सफलतापूर्ण संपन्न हुआ है। इस बैठक में बड़ी संख्या में बिजनेसमैन और एसोसिएशन के मेंबर्स मौजूद थे।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मीरा-भाईंदर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 33वीं मीरा भाईंदर में व्यापक विकास की दिशा में प्रयासरत वार्षिक आम बैठक (एजीएम) शनिवार शाम 6 बजे ग्रीन कोर्ट क्लब, स्टर्लिंग हॉल (5वीं मंज़िल) पर संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में उद्योगपति और एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) के आयुक्त राधाबिनोद शर्मा थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद उमर कपूर (पप्पू) ने लघु उद्योगों की समस्या विस्तार से रखीं। उन्होंने कहा कि 1980 से पहले स्थापित लघु औद्योगिक इकाइयों शहर को रोजगार देने के साथ-साथ सरकार को भारी मात्रा में राजस्व उपलब्ध करा रही हैं।

शहर के विकास में इनका योगदान अतुलनीय है, फिर भी कई वर्षों से बुनियादी समस्या बनी हुई है। कपूर ने कहा कि ग्राम पंचायत काल में बने औद्योगिक गाले आज जमीन में दब गए हैं, बरसात में जलभराव होता है, लेकिन पिछले 7 वर्षों से उनकी ऊंचाई बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मजबूरी में पोट मालिया (अस्थायी संरचना) बनानी पड़ी, जिस पर मनपा ने भारी दंड और हाउस टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। आयुक्त शर्मा ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान पर चर्चा के लिए वे हमेशा तैयार है।

उद्योगों को लाभ उठाने का आह्वान

साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शहर को स्वच्छता में मिले अव्वल दर्जे को बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मीरा-भाईंदर के व्यापक विकास की दिशा में वे निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर महाराष्ट्र चेंबर्स ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (एमएसीसीआईए) के पूर्व अध्यक्ष हेमंत राठी ने केंद्र सरकार की गेड सर्टिफिकेशन योजना से उद्योगों को लाभ उठाने का आह्वान किया और इसके लिए जन जागरूकता अभियान में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज