प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया ) 
मुंबई

South Bombay Coastal Road Accident: नाबालिग की मर्सिडीज से टक्कर, तीन लोग घायल

Minor Driving Mercedes Accident: दक्षिण मुंबई की कोस्टल रोड पर तड़के हुए सड़क हादसे में नाबालिग द्वारा चलाई जा रही मर्सिडीज ने इकोस्पोर्ट को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: दक्षिण मुंबई की कोस्टल रोड पर तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

डीबी मार्ग पुलिस ने अग्रीपाड़ा निवासी एक व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसकी मर्सिडीज कार कथित तौर पर एक नाबालिग लड़का चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना रात करीब 1.45 बजे कोस्टल रोड पर स्थित एक सुरंग के भीतर हुई। तेज रफ्तार मर्सिडीज ने पीछे से एक फोर्ड इकोस्पोर्ट एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इकोस्पोर्ट आगे चल रही होंडा सिटी कार से जा भिड़ी।

परिवार सफर पर था

इकोस्पोर्ट कार मीरा रोड निवासी 36 वर्षीय प्रसन्ना मौधकर चला रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और सास भी कार में मौजूद थीं। जानकारी के अनुसार, मौधकर अपनी पत्नी के साथ रात करीब 12:30 बजे मीरा रोड से निकले थे, और रास्ते में बोरीवली से अपनी सास को साथ लिया था। तीनों दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे थे।

तीन लोग घायल

हादसे में इकोस्पोर्ट सवार तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

वाहन मालिक पर केस

पुलिस जांच में सामने आया है कि मर्सिडीज कार को एक नाबालिग चला रहा था, जिसके चलते वाहन मालिक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग को कार चलाने की अनुमति किसने और किन परिस्थितियों में दी।

जांच जारी

डीबी मार्ग पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न