Mumbai Film Festival (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

MIFF में 17 पुरस्कारों की घोषणा, पोलैंड की ‘सिल्वर’ बनी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री

Golden Conch Award: मुंबई में आयोजित 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF 2026) का भव्य समापन हुआ। महोत्सव में 17 पुरस्कारों की घोषणा की गई।

आंचल लोखंडे

Mumbai International Film Festival: मुंबई में 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर दुनिया भर के फिल्म निर्माता, कलाकार, उद्योग विशेषज्ञ और युवा रचनाकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। महोत्सव में डॉक्यूमेंट्री, लघु फिल्म और एनीमेशन फिल्मों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुल 17 पुरस्कार प्रदान किए गए।

‘सिल्वर’ को मिला गोल्डन कॉन्च पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री का प्रतिष्ठित गोल्डन कॉन्च पुरस्कार और 10 लाख रुपए की राशि पोलैंड की फिल्म ‘सिल्वर’ को प्रदान की गई। वहीं, ईरानी लघु फिल्म ‘अंडर द स्नो’ और जर्मन एनीमेशन फिल्म ‘मायाज सॉन्ग’ को अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में सिल्वर कॉन्च पुरस्कार मिले।

भारतीय फिल्मों ने भी बटोरीं उपलब्धियां

सर्वश्रेष्ठ भारतीय डॉक्यूमेंट्री का सिल्वर कॉन्च पुरस्कार ‘वाई’ को मिला, जबकि ‘स्मॉल क्लाउड्स’ को सर्वश्रेष्ठ भारतीय लघु फिल्म चुना गया। ‘आर्मस्ट्रॉन्ग फ्रॉम अंगलंमन टेम्पल स्ट्रीट’ को सर्वश्रेष्ठ भारतीय एनीमेशन फिल्म का सम्मान मिला।

वैश्विक मंच बन चुका है 'एमआईएफएफ'

समापन समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि एमआईएफएफ अब केवल एक फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि रचनात्मक उत्कृष्टता का वैश्विक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड” विजन के अनुरूप यह मंच भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक शक्ति को विश्व स्तर पर मजबूत कर रहा है।

रिकॉर्ड भागीदारी

एनएफडीसी के अनुसार, एमआईएफएफ 2026 के लिए दुनिया भर से 1,459 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। महोत्सव में 46 देशों की 346 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। समापन के साथ ही अब फिल्म प्रेमियों की नजरें अगले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और 'एमआईएफएफ' के आगामी संस्करण पर टिक गई हैं।

(इनपुट :जितेंद्र मल्लाह)

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट