मुंबई में मेट्रो परियोजना,  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में मेट्रो निर्माण के दौरान हादसों पर उठे सवाल, एक हफ्ते में तीन मौतें, ठेकेदार पर ₹22 करोड़ का जुर्माना

Mumbai Metro News: मुंबई में मेट्रो निर्माण के दौरान सुरक्षा में चूक से एक सप्ताह में तीन लोगों की मौत हो गई। ठेकेदार पर ₹22 करोड़ से अधिक जुर्माना लगने के बावजूद हादसों का सिलसिला जारी है।

रूपम सिंह

Mumbai Metro Construction Safety Accidents: मुंबई में मेट्रो परियोजनाओं के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। महज एक सप्ताह में मेट्रो निर्माण से जुड़ी तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई,

जबकि मेट्रो-9 के काम के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हो रही घटनाओं ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा उपायों और उनकी निगरानी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

मेट्रो-9 के काम के दौरान युवक घायल

काशीमीरा से मीरा-भायंदर के बीच मेट्रो-9 कॉरिडोर के दूसरे चरण का निर्माण कार्य जारी है। रविवार को काशीमीरा इलाके में ऊंचाई से सीमेंट का बड़ा टुकड़ा नीचे गिरकर शादाब नामक युवक के ऊपर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि हादसे के बाद युवक करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण लोगों का ध्यान उसकी ओर नहीं गया। बाद में एक व्यक्ति की नजर पड़ने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों से जवाब मांगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मेट्रो-9 का काम शुरू होने के बाद अब तक 14 से अधिक हादसे हो चुके हैं, जिनमें करीब सात नागरिकों की मौत हुई है।

एक सप्ताह में तीन हादसे

पिछले एक सप्ताह में मेट्रो निर्माण से जुड़ी तीन घटनाएं सामने आई हैं। 12 सितंबर को वडाला में मुंबई मेट्रो-4 के निर्माण के दौरान लोहे का मचान गिरने से दो मजदूरों की मौत हुई थी।

इसके बाद 18 सितंबर को विक्रोली में मेट्रो निर्माण के लिए लगाया गया लोहे का बैरिकेड गिर गया। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।

तीसरी घटना काशीमीरा में हुई, जहां ऊंचाई से सीमेंट का टुकड़ा गिरने से युवक घायल हो गया। इन घटनाओं के बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ठेकेदार पर 22 करोड़ से अधिक जुर्माना

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को लेकर संबंधित ठेकेदार कंपनी पर अब तक 22 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके बावजूद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा उपायों के पर्याप्त पालन को लेकर सवाल बने हुए हैं।

लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच निर्माण क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की निगरानी, जोखिम वाले हिस्सों की बैरिकेडिंग और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई जा रही है।

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगें सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां