मुंबई मेट्रो 2A लाइन (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Metro 2A में तकनीकी खराबी, 90 मिनट प्रभावित रहा परिचालन; सिंगल ट्रैक से चलती रहीं सेवाएं

Mumbai Metro 2A: मुंबई में भारी बारिश के बीच मेट्रो लाइन 2ए पर दहिसर ईस्ट और कांदरपाड़ा के बीच तकनीकी खराबी आ गई। करीब 90 मिनट तक सिंगल-लाइन सिस्टम से ट्रेनों का परिचालन किया गया।

रूपम सिंह

Mumbai Metro 2A Lifeline Disruption: मुंबई में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बीच मेट्रो लाइन 2ए पर आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को करीब 90 मिनट तक परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़भाड़ वाले समय में आई इस बाधा से कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं।

बारिश और शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे यात्रियों की दिक्कतें इससे और बढ़ गईं। हालांकि, इस दौरान यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए दूसरे ट्रैक से सेवाएं जारी रखी गईं। महा मुंबई मेट्रो की तकनीकी टीम ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करते हुए खराबी को दूर किया।

महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार दहिसर पूर्व और कांदरपाड़ा स्टेशनों के बीच तकनीकी खराबी आने से लाइन 2ए का परिचालन प्रभावित हुआ। यह मेट्रो लाइन दहिसर पूर्व से अंधेरी पश्चिम तक संचालित होती है और मानसून के दौरान सड़क मार्ग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में यात्री इसका उपयोग करते हैं।

तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही मेट्रो की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। भारी बारिश के बावजूद सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए। यात्रियों की असुविधा कम से कम हो, इसके लिए प्रभावित ट्रैक पर मरम्मत कार्य जारी रहने के दौरान दूसरे ट्रैक से मेट्रो सेवाओं का संचालन लगातार जारी रखा गया।

पूरी तरह बंद नहीं करनी पड़ी सेवाएं

  • एमएमएमओसीएल कि ओर से बताया गया कि दहानुकरवाड़ी और दहिसर पूर्व स्टेशनों के बीच ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से सिंगल-लाइन बाई-डायरेक्शनल सिस्टम के तहत किया गया।
  • इस व्यवस्था में एक ही ट्रैक का उपयोग दोनों दिशाओं में ट्रेनों के आवागमन के लिए किया गया, जिससे सेवा पूरी तरह बंद नहीं करनी पड़ी और यात्रियों को राहत मिली।

सामान्य हुआ परिचालन

  • करीब 90 मिनट के भीतर तकनीकी खराबी को पूरी तरह दूर कर लिया गया।
  • इसके बाद दोनों ट्रैक पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी गई।
  • एमएमएमओसीएल ने कहा कि अब मेट्रो लाइन 20 पर सभी मुंबई ट्रेनें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं और पूरे कॉरिडोर में परिचालन पूरी तरह सामान्य है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी