Breaking News: मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग (Image- Social Media) 
मुंबई

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में आग लगने से महिला की मौत, 18 लोग घायल

Mumbai News: नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कुछ देर पहले हुई है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: उत्तरी मुंबई के दहिसर में रविवार को 24 मंजिला इमारत में आग लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दहिसर पूर्व के शांति नगर में स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी में अपराह्न करीब तीन बजे आग लगी।

उन्होंने कहा, "इमारत में रहने वाले 36 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से 19 को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। रोहित अस्पताल में भर्ती सात लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। एक पुरुष की हालत गंभीर है। अन्य की हालत स्थिर है। घायलों में से दस को नॉर्दर्न केयर अस्पताल और एक-एक को प्रगति अस्पताल व नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।"

आग पर काबू पा लिया गया

अधिकारी ने बताया, "शाम करीब 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया और शाम 6:10 बजे पूरी तरह से बुझा दी गई। शीतलन अभियान जारी है। आग चौथी मंजिल तक ही रही।" अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शुरुआत में, नगर निगम अधिकारियों ने कहा था कि आग इमारत की सातवीं मंजिल पर लगी थी।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के समय कई लोग इमारत में मौजूद थे। धुएँ और लपटों के बीच कई लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए और फँस गए। कुछ निवासियों ने जान बचाने के लिए टेरेस का सहारा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माहौल भय और घबराहट से भरा हुआ था।

पुलिस की व्यवस्था और राहत कार्य

दहिसर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर भीड़ को नियंत्रित किया और रास्ते खाली कराए ताकि फायर ब्रिगेड को कोई बाधा न हो। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन धुएँ से कुछ लोग प्रभावित हुए जिन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।- एजेंसी इनपुट के साथ

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान