मराठा आरक्षण की मांग, मनोज जरांगे पाटिल सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

29 अगस्त से फिर मुंबई में गरजेंगे मनोज जरांगे, आजाद मैदान में आंदोलन की अनुमति के लिए आवेदन

Mumbai Police Permission: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन की अनुमति मांगी है। समर्थकों ने पुलिस को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का भरोसा दिया।

रूपम सिंह

Manoj Jarange Mumbai Protest: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर मुंबई में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। जरांगे पाटिल ने 29 अगस्त से आजाद मैदान में आंदोलन करने की अनुमति के लिए पुलिस प्रशासन के पास आवेदन भेजा है।

आजाद मैदान पुलिस को सौंपा आवेदन

जरांगे पाटिल के समर्थकों की ओर से उनके साथीदार गंगाधर कलकुटे, पांडुरंग तारोख और अधिवक्ता आशीष गायकवाड़ ने आजाद मैदान पुलिस के पास आंदोलन की अनुमति के लिए आवेदन सौंपा है। आवेदन में आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित करने का भरोसा दिया गया है।

सभी नियमों का पालन करने का भरोसा

समर्थकों ने अधिकारियों को लिखित रूप से आश्वासन दिया है कि आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाएगी और प्रशासन की ओर से तय सभी नियमों का पालन किया जाएगा। अब पुलिस प्रशासन की अनुमति पर नजर है।

पहले अंतरवाली सराटी में आंदोलन की थी बात

जरांगे पाटिल ने इससे पहले संकेत दिया था कि 29 अगस्त को अंतरवाली सराटी गांव में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। हालांकि, अब मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन किए जाने से आंदोलन की रणनीति में बदलाव के संकेत मिले हैं।

सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से मुंबई में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। जरांगे समर्थकों की सक्रियता के बीच प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है।

पिछले साल भी 29 अगस्त से शुरू हुआ था आंदोलन

मनोज जरांगे पाटिल ने पिछले वर्ष 29 अगस्त को भी आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने संकेत दिया था कि आरक्षण के मुद्दे पर 29 अगस्त से किसी भी समय आंदोलन को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने आंदोलन को लेकर तीखे तेवर भी दिखाए थे।

अनुमति मिलने पर मुंबई में जुट सकते हैं समर्थक

आजाद मैदान में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर अब पुलिस की अनुमति महत्वपूर्ण होगी। यदि अनुमति मिलती है तो मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में एक बार फिर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Belonging: A Journey of Love, सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा का ऐलान, 10 नवंबर को होगा वैश्विक विमोचन

AK-47 फायरिंग से लेकर यौन उत्पीड़न तक... जंतर-मंतर केस में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा अंतिम फैसला

Weather Today: 23 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान समेत ऑरेंज अलर्ट

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक